• Home
  • मेरठ,
  • मेरठ: भाजपा पार्षद ने नगर निगम ड्राइवर को मारी गोली, कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ कर की जमकर पिटाई, 5000 कर्मियों ने किया हड़ताल का ऐलान
Image

मेरठ: भाजपा पार्षद ने नगर निगम ड्राइवर को मारी गोली, कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ कर की जमकर पिटाई, 5000 कर्मियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 10अप्रैल: 2025,

मेरठ, सूरजकुंड डिपो: गुरुवार सुबह मेरठ के सूरजकुंड डिपो पर वार्ड-18 से भाजपा पार्षद रविंद्र ने नगर निगम के ड्राइवर अविनाश कुमार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में अविनाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आरोपी पार्षद रविंद्र को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। गुस्साई भीड़ ने उसे कुर्सी से मारकर घायल कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी पार्षद रविंद्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की है।

हमले की वजह:
बताया जा रहा है कि भाजपा पार्षद रविंद्र ने पहले ड्राइवर अविनाश को फोन पर धमकाया और फिर गुरुवार सुबह करीब एक दर्जन साथियों के साथ सूरजकुंड डिपो पर पहुंच कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में अविनाश के अलावा एक अन्य कर्मचारी को भी गोली लगी है।

पार्षद को कर्मचारियों ने पकड़ा, सिर फोड़ा


हमले के बाद पार्षद रविंद्र भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। किसी ने कुर्सी से वार कर उसका सिर फोड़ दिया।

नगर निगम कर्मचारी हड़ताल पर
इस हमले से आक्रोशित होकर नगर निगम के करीब 5000 कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। सफाई, कूड़ा उठान और जलापूर्ति जैसी जरूरी सेवाएं पूरी तरह से ठप कर दी गई हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती और सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलती, वे काम पर नहीं लौटेंगे।

पुलिस जांच जारी
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

Releated Posts

गंगा एक्सप्रेस-वे पर आज से खत्म हुई फ्री राइड, आधी रात से देना होगा टोल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 594 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे पर लागू हुई नई व्यवस्था मेरठ से प्रयागराज तक बने 594…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

मेरठ CGHS ऑफिस में रिश्वतखोरी का खुलासा, एडीशनल डायरेक्टर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: यूपी के मेरठ स्थित CGHS ऑफिस में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एडीशनल…

ByByHindustan Mirror News May 1, 2026

तलाक नहीं, नई शुरुआत: मेरठ में तलाक के बाद पिता ने बेटी का ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: समाज को दिया मजबूत संदेशमेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक अनोखी पहल ने समाज की…

ByByHindustan Mirror News Apr 5, 2026

मेरठ SSP ने 498 दरोगाओं संग देखी ‘धुरंधर-2’

मेरठ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बॉलीवुड फिल्म धुरंधर-2 इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इसी बीच मेरठ के…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top