• Home
  • अलीगढ
  • दसवें आयुर्वेद दिवस की तैयारियों पर बैठक, अब 23 सितम्बर को होगा आयोजन
Image

दसवें आयुर्वेद दिवस की तैयारियों पर बैठक, अब 23 सितम्बर को होगा आयोजन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 22 सितम्बर 2025।
कलैक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में दसवें आयुर्वेद दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इस बार से आयुर्वेद दिवस धनतेरस पर न मनाकर प्रतिवर्ष 23 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि तिथि परिवर्तन का कारण आयोजन में होने वाली कठिनाई है। 23 सितम्बर दिन-रात के संतुलन का प्रतीक है, जो आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों से मेल खाता है।

इस वर्ष की थीम “मोटापे के लिए आयुर्वेद आहार” रखी गई है। इसके साथ ही कई उप-थीमें भी शामिल होंगी जिनमें डिजिटल युग में आयुर्वेद, भ्रामक विज्ञापनों से बचाव, कैंसर देखभाल में आयुर्वेद, छात्र-छात्राओं में जागरूकता, पशु स्वास्थ्य, महिलाओं हेतु आयुर्वेद और “संहिता से संवाद” प्रमुख हैं।

बैठक में निर्णय हुआ कि 23 सितम्बर को प्रातः 08 बजे सुभाष चौक से हैबिटेट सेंटर तक जागरूकता रैली निकाली जाएगी। विद्यालयों में विद्यार्थियों के मध्य प्रतियोगिताएं होंगी, वहीं राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही किसानों के बीच आयुर्वेद आधारित विचार-विमर्श कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, जिला पंचायत राज अधिकारी यतेन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी, सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार, जिला उद्यान अधिकारी शिवानी तौमर, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह सहित नगर निगम और विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह आयोजन आयुर्वेद को आधुनिक समाज और युवाओं से जोड़ने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

Releated Posts

काशी से पहुंचे संत गुरु रविदास जी के पवित्र कलश का अलीगढ़ में भव्य स्वागत, पूरे जिले में निकलेगी कलश वंदन यात्रा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली काशी (सीर गोवर्धनपुर)…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top