• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • झाँसी: चोरी की बोलेरो समेत हथियार बरामद, रक्सा में आधी रात मुठभेड़
Image

झाँसी: चोरी की बोलेरो समेत हथियार बरामद, रक्सा में आधी रात मुठभेड़

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 15 मई : 2025,

झाँसी। बुधवार आधी रात को रक्सा थाना क्षेत्र के पुनावली रोड पर स्वॉट टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों बदमाश हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी की कार, ताले तोड़ने के उपकरण, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

घायल बदमाश ने अपना नाम रिंकू उर्फ अजय बताया, जबकि पकड़े गए उसके साथी का नाम दीपक सिरोन है। पूछताछ में रिंकू ने कबूल किया कि कुछ दिन पहले उन्होंने रक्सा निवासी राजेश राय के घर के बाहर खड़ी बोलरो कार की चोरी की थी।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वॉट टीम को बुधवार रात सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध बदमाश चोरी की कार से झाँसी होते हुए निकलने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने रक्सा क्षेत्र के सारमऊ के पास नाकेबंदी कर दी। रात करीब 12 बजे एक कार आते दिखी जिसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। बदमाश कार छोड़कर पास के जंगल की ओर भागने लगे। इसी दौरान रिंकू के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से पकड़ लिया, जबकि उसके साथी दीपक सिरोन को घेरकर हिरासत में ले लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दीपक ने रक्सा निवासी एक युवती से प्रेम विवाह किया है और कुछ दिन पहले वह अपनी साली की शादी में शामिल होने झाँसी आया था। इसी दौरान उसने वारदात की योजना बनाई और मदद के लिए अपने साथी रिंकू को हरियाणा से बुलाया। रिंकू एक शातिर वाहन चोर है और पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।

पुलिस ने इनके कब्जे से वह बोलरो कार, ताले तोड़ने के उपकरण, तमंचा, और कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल रिंकू का इलाज पुलिस निगरानी में अस्पताल में कराया जा रहा है।

Releated Posts

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

पूजा के विवाद से खूनी वारदात, चार हत्याओं के बाद कमांडो ऑपरेशन में अरविंद ढेर

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद तीन बच्चों को लेकर कमरे में हुआ था बंद, ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटों पर दिलचस्प होगा मुकाबला

37 वोट से तय होगी एक सीट, भाजपा-एनडीए के सामने सात सीटों का गणित; सपा दो सीटों के…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *