• Home
  • क्रिकेट
  • मेलबर्न में खेले गए दूसरे टी20 मैच में मिचेल मार्श का 124 मीटर लंबा छक्का
Image

मेलबर्न में खेले गए दूसरे टी20 मैच में मिचेल मार्श का 124 मीटर लंबा छक्का

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने मेलबर्न में खेले गए दूसरे टी20 मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी कर सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने 26 गेंदों में 46 रन की तेज पारी खेली और इस दौरान 4 गगनचुंबी छक्के जड़े। इनमें सबसे खास रहा उनका 124 मीटर लंबा छक्का, जो स्टेडियम की दूसरी मंजिल तक जा पहुंचा। ये इस मुकाबले का सबसे लंबा छक्का साबित हुआ।

मैच के चौथे ओवर में जब भारतीय गेंदबाज हर्षित राणा ने बाउंसर डालने की कोशिश की, तब मार्श ने उनके खिलाफ जोरदार पुल शॉट खेला और गेंद को सीधे दर्शकों के बीच भेज दिया। रिप्ले में गेंद की दूरी 124 मीटर मापी गई, जो हाल के टी20 मैचों में सबसे लंबी दूरी में से एक है।

भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 125 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 3 विकेट झटके। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 68 रन बनाए, जबकि हर्षित राणा ने 35 रनों का योगदान दिया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने मार्श और ट्रेविस हेड की पारियों की बदौलत 13.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

Releated Posts

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

अजीत अगरकर का कार्यकाल क्यों नहीं बढ़ा? रोहित शर्मा विवाद से आगे भी हैं कई वजहें

BCCI और मुख्य चयनकर्ता के बीच मतभेद की चर्चा, VVS लक्ष्मण से तालमेल और खिलाड़ियों की फिटनेस भी…

ByByHindustan Mirror News Sep 20, 2026

पाकिस्तान को पांचवीं बार पटकने उतरेगी टीम इंडिया, हरमनप्रीत पर रहेंगी निगाहें

लगातार चार जीत के बाद भारत की नजर पांचवीं जीत पर, कप्तान की बल्लेबाजी फॉर्म चिंता का विषय…

ByByHindustan Mirror News Sep 5, 2026

श्रीलंका में क्रिकेट कोच की हत्या, खिलाड़ियों से विवाद के बाद गई जान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: पानी को लेकर खिलाड़ियों से हुई थी बहस, 17 वर्षीय क्रिकेटर गिरफ्तार; पुलिस जांच में…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *