• Home
  • अमेठी
  • निष्कासन के बाद अमेठी पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, कहा- “सनातन का अपमान अब नहीं सहूंगा”
Image

निष्कासन के बाद अमेठी पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, कहा- “सनातन का अपमान अब नहीं सहूंगा”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सोमवार 30 जून 2025

अमेठी। समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक राकेश प्रताप सिंह सोमवार को पहली बार अमेठी पहुंचे, जहां भव्य स्वागत के बीच उन्होंने साफ कर दिया कि अब उनकी राजनीति विचारधारा पर आधारित होगी। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि सनातन धर्म का अपमान अब किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

भाले सुल्तान पार्क में आयोजित स्वागत समारोह में उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखे प्रहार किए। राकेश प्रताप ने कहा, “अगर मैं रामचरितमानस जलाने पर तालियां बजाता, धर्म के अपमान पर चुप रहता, तो आज भी पार्टी में होता। लेकिन मुझे न तो कुर्सी चाहिए और न ही विधायकी। धर्म पर आंच आएगी तो सबसे पहले मेरी आवाज उठेगी।”

उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी में ‘यादव कार्ड’ खेला जा रहा है और अन्य वर्गों की लगातार उपेक्षा हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अब वह धर्म, संस्कृति और क्षेत्रीय अस्मिता की रक्षा को अपनी राजनीति का आधार बनाएंगे।

मंच से उन्होंने यह स्पष्ट किया कि “मैं विधायक रहूं या न रहूं, लेकिन हिंदू धर्म के खिलाफ अपमानजनक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करूंगा।” इस दौरान समर्थकों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया और जोरदार नारेबाजी की।

विधायक ने कहा कि उन्हें अपनी जनता पर आज भी उतना ही भरोसा है जितना पहले था। “गौरीगंज की जनता ने मुझे तीन बार विधायक बनाया, अब मैं उन्हें निराश नहीं करूंगा,” उन्होंने कहा।

Releated Posts

अमेठी में सनसनीखेज वारदात: पत्नी ने नशीली दवा देकर पति का प्राइवेट पार्ट काटा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज- घरेलू कलह बनी वजहउत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मैगलगंज कचनाव…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2025

BJP विधायक के भतीजे पर नाबालिग को भगाने का आरोप, अमेठी में तीन के खिलाफ FIR

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: शनिवार 14 जून 2025 अमेठी, 14 जून 2025: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मोहनगंज…

ByByHindustan Mirror News Jun 14, 2025

अमेठी: गौरीगंज स्टेशन पर टिकट घोटाले की गूंज: स्टेशन अधीक्षक की ‘सिफारिशी लिस्ट’ वायरल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 29 मई 2025 अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज रेलवे स्टेशन…

ByByHindustan Mirror News May 29, 2025

स्मृति ईरानी का अमेठी दौरा: “अमेठी से मेरा रिश्ता खून का नहीं, संघर्ष और सम्मान का है।”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 26 मई 2025 अमेठी: पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top