• Home
  • UP
  • भवनगढ़ी में एशियन चैम्पियंस नीरू पाठक और रोहित चौधरी का भव्य स्वागत एमएलसी ने किया
Image

भवनगढ़ी में एशियन चैम्पियंस नीरू पाठक और रोहित चौधरी का भव्य स्वागत एमएलसी ने किया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बरौली विधानसभा क्षेत्र के गांव भवनगढ़ी में झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित चौथी साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पांच पदक जीतकर लौटे नीरू पाठक और रोहित चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और कहा कि अलीगढ़ के खिलाड़ी देश की शान हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव सहायता और सहयोग देने का आश्वासन दिया।

अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राममिलन ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। नीरू पाठक ने तीन गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल, जबकि रोहित चौधरी ने एक सिल्वर मेडल जीतकर अलीगढ़ का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में जिला एथलेटिक संघ के सचिव विवेक कुमार को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

एमएलसी ने खिलाड़ियों को 11-11 हजार रुपये की स्पोर्ट्स किट भेंट की, स्नातक पूर्ण कराने की जिम्मेदारी ली और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर राज्य सरकार से सहायता दिलाने का वादा किया। साथ ही दोनों खिलाड़ियों के गांव में प्रवेश द्वार निर्माण की घोषणा की।

कार्यक्रम का संचालन संजय चौधरी ने किया। इस मौके पर दिनेश चौधरी, जयवीर सिंह, हरवीर सिंह, हेमंत चौधरी, पूजा रानी, साक्षी जादौन, रेशमा, दीक्षा, वीरेश माथुर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Releated Posts

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

पूजा के विवाद से खूनी वारदात, चार हत्याओं के बाद कमांडो ऑपरेशन में अरविंद ढेर

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद तीन बच्चों को लेकर कमरे में हुआ था बंद, ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटों पर दिलचस्प होगा मुकाबला

37 वोट से तय होगी एक सीट, भाजपा-एनडीए के सामने सात सीटों का गणित; सपा दो सीटों के…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *