• Home
  • अलीगढ
  • मा0 अध्यक्ष यूपी सिडको श्री वाई0पी0 सिंह ने की विभागीय एवं सांसद-विधायक निधि कार्यों की समीक्षा
Image

मा0 अध्यक्ष यूपी सिडको श्री वाई0पी0 सिंह ने की विभागीय एवं सांसद-विधायक निधि कार्यों की समीक्षा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 26 अप्रैल: 2025,

अलीगढ़, 26 अप्रैल 2025 : सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में मा0 अध्यक्ष यूपी सिडको श्री वाई0पी0 सिंह ने विभागीय कार्यों एवं सांसद-विधायक निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में निर्माणाधीन परियोजनाओं में हो रही देरी पर गहरी चिंता व्यक्त की गई और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

निर्माणाधीन परियोजनाओं में देरी पर जांच समिति गठित करने के निर्देश

मा0 अध्यक्ष ने निर्माणाधीन परियोजनाओं में अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताई और इसके लिए एक जांच समिति गठित करने के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिथिल पर्यवेक्षण और संवेदनहीनता के चलते छह से बारह माह तक कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश

मा0 अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण कराया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयसीमा पर विशेष जोर

उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में और उत्तम गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं ताकि जनता को समय पर उनका लाभ मिल सके। देरी से परियोजनाओं की लागत भी बढ़ती है और जनता को भी असुविधा होती है।

सांसद और विधायक निधि से हो रहे कार्यों की समीक्षा

मा0 अध्यक्ष ने बताया कि जिले में सांसद और विधायक निधि से विभिन्न विकास कार्य यूपी सिडको द्वारा कराए जा रहे हैं:

  • मा0 सांसद श्री सतीश गौतम: 27 कार्य
  • मा0 सांसद श्री अनूप प्रधान: 16 कार्य
  • मा0 एमएलसी श्री तारिक मंसूर: 23 कार्य
  • मा0 एमएलसी श्री ऋषिपाल: 32 कार्य
  • मा0 विधायक छर्रा ठा0 रवेन्द्रपाल: 42 कार्य
  • मा0 विधायक कोल श्री अनिल पाराशर: 17 कार्य
  • मा0 विधायक इगलास श्री राजकुमार सहयोगी: 33 कार्य
  • मा0 विधायक बरौली ठा0 जयवीर सिंह: 39 कार्य
  • मा0 विधायक खैर श्री सुरेन्द्र दिलेर: 28 कार्य

उन्होंने निर्देशित किया कि अनारंभ कार्यों को तुरंत शुरू किया जाए और निर्माण कार्यों को बरसात से पहले हर हाल में पूरा किया जाए।

समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश

मा0 अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों की गति बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि सभी प्रकार के भुगतानों का समय से निस्तारण किया जाए। इससे कार्यों के समय पर पूर्ण होने में सहायता मिलेगी।

प्रमुख अधिकारीगण रहे उपस्थित

इस समीक्षा बैठक में मा0 महानगर अध्यक्ष इंजी0 राजीव शर्मा, पीडी डीआरडीए भाल चन्द त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता यूपी सिडको जी0पी0 सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी तथा सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Releated Posts

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top