• Home
  • Uncategorized
  • लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व 15 जून से 31 अक्टूबर तक बंद
Image

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व 15 जून से 31 अक्टूबर तक बंद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मंगलवार 10 जून 2025 अलीगढ़

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सभी नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व, जिनमें दुधवा नेशनल पार्क व टाइगर रिजर्व, कतर्निया घाट, रानीपुर टाइगर रिजर्व (चित्रकूट), और पीलीभीत टाइगर रिजर्व शामिल हैं, मानसून के कारण 15 जून से 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराधा वेमूरी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिजर्व (लखीमपुर खीरी), फील्ड डायरेक्टर रानीपुर टाइगर रिजर्व (चित्रकूट), और प्रभागीय वनाधिकारी पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अभिमत तथा मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। मानसून के दौरान जंगल की कच्ची सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, जिसके कारण पर्यटकों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। पार्क और टाइगर सफारी 1 नवंबर से पुनः पर्यटकों के लिए खुलेंगे।

गोरखपुर और कानपुर चिड़ियाघर भी रहेंगे बंद
बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान और कानपुर प्राणि उद्यान को 13 मई से बंद किया गया है और अगले आदेश तक ये बंद रहेंगे। अनुराधा वेमूरी ने इन चिड़ियाघरों को बंद रखने और वन्यजीवों के स्वास्थ्य पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

Releated Posts

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ पर बड़ा बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं और पाएं नकद इनाम, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:National Youth Day 2026 के अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और…

ByByHindustan Mirror News Jan 7, 2026

दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली लौटे पीएम मोदी, जी20 शिखर सम्मेलन रहा सफल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री…

ByByHindustan Mirror News Nov 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top