• Home
  • Uncategorized
  • एएमयू के स्कूलों में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया
Image

एएमयू के स्कूलों में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 23 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अब्दुल्ला स्कूल और अहमदी स्कूल फॉर द विजुअली चैलेंज्ड में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस रचनात्मकता और विज्ञान के प्रति उत्साह के साथ मनाया गया।

अब्दुल्ला स्कूल में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उम्बरा परवेज (हिंदी), हिबा और सैयदा मलीहा फातिमा (अंग्रेजी), और शर्जील मोहसिन काजमी (उर्दू) ने भारत की अंतरिक्ष क्षेत्र में उपलब्धियों पर भाषण दिए। शफिया एजाज ने ‘थॉट ऑफ द डे’ प्रस्तुत किया और नबीहा ने मंच संचालन किया। स्कूल अधीक्षक उमरा जहीर ने छात्रों को विज्ञान और नवाचार के प्रति रुचि रखने और देश के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों से प्रेरणा लेने की सलाह दी।

पोस्टर और मॉडल बनाने की प्रतियोगिताओं ने छात्रों की रचनात्मक सोच और वैज्ञानिक कल्पनाशक्ति को उजागर किया। इस कार्यक्रम का संयोजन अंबरीन जकी और सेहबा असीम ने किया।

अहमदी स्कूल फॉर द विजुअली चैलेंज्ड में भी स्कूल की प्राचार्या डा. नायला राशिद के निर्देशन में नुदरत जहां (पीजीटी फिजिक्स) ने छात्रों को नेशनल स्पेस डे की महत्ता समझाई। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में ‘नेशनल स्पेस डेः अंतरिक्ष के प्रति युवाओं को प्रेरित करना’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता के साथ ही प्रातः सभा में भाषणों का आयोजन किया गया।

रजिया बानो (पीजीटी केमिस्ट्री) और नुदरत जहां के मार्गदर्शन में आयोजित इन गतिविधियों ने छात्रों को विज्ञान के प्रति गर्व, प्रेरणा और रुचि से भर दिया।

इन आयोजनों ने यह दिखाया कि एएमयू अपने छात्रों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, समावेशिता और राष्ट्रीय गर्व को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top