• Home
  • गाजियाबाद
  • गाजियाबाद में पुलिस की नई पहल: अब FIR की कॉपी मिलेगी घर पर, नहीं लगाने पड़ेंगे थाने के चक्कर
Image

गाजियाबाद में पुलिस की नई पहल: अब FIR की कॉपी मिलेगी घर पर, नहीं लगाने पड़ेंगे थाने के चक्कर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 20 अप्रैल: 2025,
गाजियाबाद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक जनहितकारी बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया गया है। हाल ही में नियुक्त हुए दूसरे पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ ने शुक्रवार शाम को सभी थाना अध्यक्ष, प्रभारी, एसीपी और डीसीपी के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में पुलिसिंग को जनता के प्रति और अधिक जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए गए।

FIR की कॉपी अब घर या दफ्तर पर मिलेगी

कमिश्नर गौड़ ने सख्त निर्देश दिए कि मुकदमा दर्ज होने के बाद उसकी कॉपी वादी को स्वयं जाकर दी जाए, ताकि किसी को भी थाने या चौकी के चक्कर न काटने पड़ें। इस आदेश को शनिवार से अमल में लाया गया, और अब गाजियाबाद पुलिस के कर्मचारी घर-घर जाकर FIR की कॉपी पहुंचा रहे हैं। साथ ही, जांच अधिकारी की जानकारी और अन्य जरूरी सूचनाएं भी वादी को दी जा रही हैं।

जनता ने सराहा पुलिस का कदम

जिन लोगों को अपने घर या दफ्तर पर FIR की कॉपी प्राप्त हुई, उन्होंने इस नई व्यवस्था की जमकर तारीफ की। उनका कहना है कि पहले FIR दर्ज होने के बाद उसकी कॉपी पाने के लिए बार-बार थाने जाना पड़ता था। कई बार यह भी स्पष्ट नहीं होता था कि मुकदमा दर्ज हुआ है या नहीं।

पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद की पहल

बैठक के दौरान कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ ने पुलिसकर्मियों को जनता से बेहतर व्यवहार रखने और पारदर्शिता बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी जब जनता से मिलें, तो सहयोगपूर्ण और संवेदनशील व्यवहार रखें।

पहले पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा का हुआ था तबादला

गौरतलब है कि जे रविंद्र गौड़ गाजियाबाद के दूसरे पुलिस कमिश्नर हैं। इससे पहले अजय मिश्रा यहां पुलिस कमिश्नर थे, जिनका हाल ही में तबादला कर दिया गया था और उन्हें आगरा भेजा गया

Releated Posts

गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, 24 करोड़ की सरकारी भूमि कराई कब्जामुक्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ मसूरी क्षेत्र में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो घंटे में ध्वस्त हुई पूरी इमारत गाजियाबाद…

ByByHindustan Mirror News Jun 3, 2026

गाजियाबाद हाउसिंग घोटाला: फर्जी वादों और बैंक-बिल्डर गठजोड़ का CBI ने किया पर्दाफाश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नौवीं चार्जशीट दाखिल, घर खरीदारों और बैंकों से करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप घर खरीदने…

ByByHindustan Mirror News May 20, 2026

गाजियाबाद जासूसी नेटवर्क का बड़ा खुलासा: 200 फोटो-वीडियो, 100 चोरी के सिम और 15 लाख का ट्रांजेक्शन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पकड़े गए पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क को लेकर जांच एजेंसियों…

ByByHindustan Mirror News Mar 24, 2026

पंजाब एंड सिंध बैंक में खूनी वारदात: छुट्टी को लेकर विवाद, गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top