• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ से दिल्ली के बीच जल्द चल सकती है नई मेमू ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा बड़ी राहत
Image

अलीगढ़ से दिल्ली के बीच जल्द चल सकती है नई मेमू ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा बड़ी राहत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 6 मई : 2025,

अलीगढ़ उत्तर मध्य रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में जल्द ही अलीगढ़ से दिल्ली के बीच एक नई मेमू (MEMU) ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नई ट्रेनों के संचालन और कुछ ट्रेनों के ठहराव को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अलीगढ़ से दिल्ली के लिए हर दिन करीब 25,000 से अधिक यात्री सफर करते हैं। फिलहाल सुबह के समय ईएमयू पैसेंजर, एचएडी और टीएडी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है। दोपहर के वक्त अलीगढ़-पलवल ईएमयू ट्रेन चलती है, लेकिन इसके बाद दिल्ली के लिए कोई पैसेंजर ट्रेन उपलब्ध नहीं है। इस कारण यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

रेलवे विभाग इस बात का गहनता से अध्ययन कर रहा है कि अलीगढ़ और दिल्ली के बीच यात्रियों की संख्या, समय और मांग को देखते हुए नई ट्रेन कितनी उपयोगी साबित हो सकती है। रेलयात्रियों की लंबे समय से यह मांग रही है कि इस रूट पर इंटरसिटी ट्रेन या अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेन चलाई जाए।

यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो आने वाले समय में अलीगढ़ से दिल्ली के बीच एक नई मेमू ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है, जिससे हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Releated Posts

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 11-7-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एएमयू में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के नए कार्यालय का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top