• Home
  • Delhi
  • भारत की जनगणना 2027 का नोटिफिकेशन जारी, दो चरणों में होगी पूरी प्रक्रिया
Image

भारत की जनगणना 2027 का नोटिफिकेशन जारी, दो चरणों में होगी पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
केंद्र सरकार ने भारत में वर्ष 2027 में होने वाली जनगणना को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन 22 जनवरी 2025 को जारी किया गया, जिसमें जनगणना के पहले चरण के लिए 33 सवालों वाली प्रश्नावली तय की गई है। इन प्रश्नों में मकान, परिवार, उपलब्ध सुविधाएं और वाहनों से जुड़ी अहम जानकारियां शामिल होंगी। सरकार के अनुसार, परिवार से संबंधित विवरण उसके वरिष्ठ सदस्य से लिया जाएगा।

दो चरणों में होगी जनगणना

जनगणना की पूरी प्रक्रिया को दो चरणों में संपन्न किया जाएगा। पहला चरण अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच पूरा होगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 से शुरू होगा। पहले चरण में मकानों और भवनों से जुड़ा विस्तृत डेटा एकत्र किया जाएगा। वहीं, दूसरे चरण में देश की कुल जनसंख्या की गणना की जाएगी।

पहले चरण की प्रश्नावली में क्या-क्या होगा शामिल

केंद्र सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पहले चरण को ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के रूप में पूरा किया जाएगा। इसमें हर घर, भवन और संस्थान का विवरण दर्ज किया जाएगा। प्रश्नावली में यह जानकारी भी ली जाएगी कि मकान पक्का है या कच्चा, उसमें पानी, बिजली और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं। साथ ही यह भी दर्ज किया जाएगा कि भवन आवासीय है या व्यावसायिक। दूसरे चरण की प्रश्नावली बाद में जारी की जाएगी।

2021 में क्यों टली थी जनगणना

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहले ही स्पष्ट किया था कि वर्ष 2021 में प्रस्तावित जनगणना को कोरोना महामारी के कारण स्थगित करना पड़ा था। 8 जनवरी 2026 को मंत्रालय ने बताया था कि पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 के बीच पूरा किया जाएगा और इसके लिए राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को निर्धारित समयसीमा में कार्य करना होगा।

पूरी तरह डिजिटल होगी प्रक्रिया

सरकार ने साफ किया है कि जनगणना 2027 की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी। इसमें करीब 30 लाख कर्मचारी शामिल होंगे, जो मोबाइल एप के माध्यम से डेटा एकत्र करेंगे। मोबाइल एप, पोर्टल और रियल-टाइम डेटा ट्रांसफर के जरिए यह प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस होगी। जनगणना से जुड़ी एप्लिकेशन Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Releated Posts

यूपी में ‘कृष्णावतारम्’ टैक्स फ्री, सभी जिलों में होगी विशेष स्क्रीनिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद CM योगी का बड़ा ऐलान उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News May 11, 2026

पीएम मोदी की देशवासियों से 10 बड़ी अपील,पेट्रोल-डीजल और गैस बचाने पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ पश्चिम एशिया संकट के बीच देशहित में संसाधन बचाने पर जोर Narendra Modi ने पश्चिम…

ByByHindustan Mirror News May 11, 2026

13 गेंदों में तूफानी फिफ्टी! उर्विल पटेल ने रचा IPL इतिहास, CSK को दिलाई धमाकेदार शुरुआत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ LSG के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे उर्विल Urvil Patel ने Chennai Super Kings की…

ByByHindustan Mirror News May 10, 2026

12 साल बाद बदल सकता है EPF नियम, लाखों कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ EPFO बढ़ा सकता है वेतन सीमा Employees’ Provident Fund Organisation यानी EPFO करीब 12 साल…

ByByHindustan Mirror News May 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top