• Home
  • अलीगढ
  • शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर ब्राह्मण सेवा समिति ने आयोजित की संगोष्ठी, चौक का नामकरण करने की मांग उठी
Image

शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर ब्राह्मण सेवा समिति ने आयोजित की संगोष्ठी, चौक का नामकरण करने की मांग उठी

हिन्दुस्तान मिरर | 8 अप्रैल 2025

शहर के प्रेम चौराहे पर आज शहीद मंगल पांडे जी की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा एक गरिमामयी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद मंगल पांडे के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

समिति के सदस्यों ने मंगल पांडे जी के अद्वितीय साहस, बलिदान और देशभक्ति को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी को स्वीकार करने से इनकार कर, सूअर की चरबी लगे कारतूस को छूने से इंकार कर दिया था। उन्होंने ब्राह्मण धर्म की मर्यादा की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति दी और 1857 की क्रांति की चिंगारी भड़काई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह भी कहा कि मंगल पांडे का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। वे न केवल स्वतंत्रता संग्राम के पहले शहीद माने जाते हैं, बल्कि ब्राह्मण समाज के लिए गौरव का विषय भी हैं। इस मौके पर समिति ने शहर के एक प्रमुख चौराहे का नाम ‘शहीद मंगल पांडे चौक’ रखने की माँग जनप्रतिनिधियों से की।

इस आयोजन में देवेंद्र शर्मा, कौशल गौड़, अनुराग शर्मा, दीपक शर्मा, राकेश सारस्वत, संजीव अवस्थी, प्रदीप गौड़, कुणाल शर्मा, शिवम् शर्मा, आकाश शर्मा, भुवनेन्द्र शर्मा, सुमित शर्मा, वसंत शर्मा, ललित दीक्षित, ब्रज गोपाल शर्मा, दीपांश शर्मा और मनीष शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन भारत माता की जयघोष और शहीद मंगल पांडे अमर रहें के नारों के साथ हुआ।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *