• Home
  • Uncategorized
  • लखनऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बस कंडक्टर से लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Image

लखनऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बस कंडक्टर से लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 29 मई 2025

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग इलाके में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायल बदमाश की पहचान गौरव कनोजिया के रूप में हुई है, जो हाल ही में हुए बस कंडक्टर लूटकांड का मुख्य आरोपी है।

पुलिस ने गौरव के कब्जे से 2700 रुपए नगद, एक तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। वहीं, उसका एक साथी शुभम उर्फ शिवम अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

22 मई की रात लगभग 12:15 बजे आलमबाग बस टर्मिनल के बाहर मेट्रो स्टेशन के नीचे तीन बाइक सवार बदमाशों ने आजमगढ़ डिपो के संविदा कंडक्टर चमन कुमार से लूटपाट की थी। बदमाशों ने उनके बैग से ₹15,800 नगद, टिकट, भार टिकट और ई-टिकट मशीन लूट ली थी। पीड़ित कंडक्टर ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

इस मामले में पुलिस ने पहले ही नाका निवासी एक अन्य आरोपी पीयूष वर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। अब गौरव कनोजिया की गिरफ्तारी के साथ पुलिस को मामले में बड़ी सफलता मिली है। फरार बदमाश शुभम उर्फ शिवम की तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

एसीपी कैंट कार्यालय के पास देर रात आलमबाग पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को घेरने की कोशिश की। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें गौरव कनोजिया घायल हो गया।

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *