• Home
  • देश-विदेश
  • “ऑपरेशन सिंदूर”: भारत की एयरस्ट्राइक से पाकिस्तान में हड़कंप, संसद में फूट-फूट कर रोए पाक सांसद
Image

“ऑपरेशन सिंदूर”: भारत की एयरस्ट्राइक से पाकिस्तान में हड़कंप, संसद में फूट-फूट कर रोए पाक सांसद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 8 मई : 2025,

भारतीय सेना ने 7 मई 2025 को “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पीओके के कई इलाकों में घुसकर बड़े आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इस सटीक कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया। भारतीय खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के अनुसार, इस हमले में करीब 100 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।

पाकिस्तान में मची अफरा-तफरी, संसद में रो पड़े सांसद

भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान में खौफ का माहौल है। पाक नेशनल असेंबली में पीएमएलएन के सांसद ताहिर इकबाल भावुक होकर रोने लगे। उन्होंने कहा, “अल्लाह हमारी हिफाजत करे।” ताहिर इकबाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पार्टी से हैं।

पाकिस्तान की जवाबी कोशिश नाकाम, भारतीय S-400 ने किया मिसाइल ध्वस्त

पाकिस्तान ने बदले की नाकाम कोशिश में भारत के 15 शहरों को निशाना बनाने की योजना बनाई, जिनमें से 7 शहर पंजाब के थे। लेकिन भारत की मजबूत वायु सुरक्षा प्रणाली एस-400 ने आसमान में ही पाकिस्तानी मिसाइलों को तबाह कर दिया। यह भारत की तकनीकी और सामरिक ताकत का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

रक्षा मंत्री की चेतावनी: पाकिस्तान को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

8 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक में बताया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। उन्होंने कहा, “अगर पाकिस्तान किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई करता है, तो भारत उसके हर कदम का सख्त और मुंहतोड़ जवाब देगा।”

उन्होंने बताया कि भारत ने नौ बड़े आतंकी अड्डों पर हमले किए, जिनमें बहावलपुर (जैश-ए-मोहम्मद का गढ़) और मुरीदके (लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय) शामिल हैं।

Releated Posts

कराची में फिदायीन हमला, पाकिस्तान रेंजर्स मुख्यालय के पास धमाका; 3 रेंजर समेत 8 लोगों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : धमाके के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, पूरे इलाके में मचा हड़कंप कराची। पाकिस्तान के…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से तबाही: 235 की मौत, 1,500 से अधिक घायल, 200 लोग अब भी मलबे में फंसे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 126 साल के सबसे विनाशकारी भूकंपों में शामिल त्रासदी वेनेजुएला में बुधवार शाम आए…

ByByHindustan Mirror News Jun 26, 2026

ब्रिटेन में टूटा 50 साल पुराना रिकॉर्ड, जून का सबसे गर्म दिन दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 35.8 डिग्री तक पहुंचा पारा, लोगों का हाल बेहाल ब्रिटेन इस समय भीषण गर्मी…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से तबाही, कई इमारतें क्षतिग्रस्त; सुनामी अलर्ट !

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : कराकास समेत कई इलाकों में महसूस हुए दो बड़े झटके वेनेजुएला में आए दो…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top