• Home
  • Delhi
  • भारत-पाक मैच का विरोध, लखनऊ विश्वविद्यालय में बीसीसीआई का पुतला फूँका
Image

भारत-पाक मैच का विरोध, लखनऊ विश्वविद्यालय में बीसीसीआई का पुतला फूँका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप मुकाबले को लेकर विरोध तेज हो गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर 3 पर शनिवार को छात्रों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का पुतला फूंककर अपनी नाराजगी जताई।

छात्रों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी, ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उनका गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है। इसी के चलते वे भारत-पाकिस्तान के बीच किसी भी तरह का खेल या सांस्कृतिक संबंध स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि देश के जवान और नागरिक पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी घटनाओं का शिकार हो रहे हैं और ऐसे में पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर मैच रद्द नहीं हुआ तो वे विरोध की और बड़ी रणनीति बनाएंगे।

इस दौरान छात्रों ने कहा, “मेरी रगों में अभी भी गर्म सिंदूर दौड़ रहा है। देश की शहादत के जख्म अभी ताजा हैं। ऐसे समय पर पाकिस्तान के साथ खेलना सही नहीं है।”

गौरतलब है कि 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का अहम मुकाबला होना है। लेकिन पहलगाम की घटना के बाद कई संगठनों और छात्रों ने इस मैच के आयोजन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विरोध प्रदर्शनों के चलते सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *