Trending Posts
अलीगढ़:विद्युत व्यवस्था में सुधार के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक
विद्युत अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश अलीगढ़ 04 सितंबर 2025 : जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में गुरूवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आहुत की गई। बैठक में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जर्जर पोल एवं विद्युत लाईन, खराब ट्रांसफार्मस के प्रतिस्थापन एवं उपभोक्ताओं की शिकायतों व समस्याओं का निस्तारण जैसे मामलों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। डीएम ने कहा कि जनसामान्य को सुचारू विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के लिए उपभोक्ता राजस्व प्राप्ति का मुख्य स्रोत हैं, ऐसे में विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि उपभोक्ता को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो। यदि कहीं कोई खराबी है तो जल्द से जल्द सुधारने का प्रयास किया जाए, यदि विद्युत लाईन में कहीं मरम्मत का कार्य कराया जाना है तो इसकी पूर्व सूचना दी जाए। क्षेत्र ग्रामीण हो या शहरी निर्धारित समयानुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कहा कि खराब ट्रांसफार्मर का प्रतिस्थापन अधिकतम 48 घण्टे के भीतर कर दिया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े, बेहतर होगा कि जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए प्रतिस्थापन कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने ट्रांसफार्मर भण्डार गृहों, मरम्मत केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में स्टॉक बनाए रखने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता रखने के भी निर्देश दिए। अवर अभियंताओं एवं लाइनमैन समेत फील्ड कर्मचारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करने के भी निर्देश दिए गए। विद्युत सुरक्षा के संबंध में समीक्षा करते हुए कहा कि मरम्मत के दौरान जनहानि को कम से कमतर करने के लिए आवश्यक है कि शटडाउन सुनिश्चित करने के उपरांत ही मरम्मत कार्य आरंभ किया जाए। बैठक में मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल एवं अवधेश कुमार सागर, एसई पी0ए0 मोगा, अधिशासी अभियंता नवीन निश्चल के साथ ही सहायक अभियंता, उपखण्ड अधिकारी, अवर अभियंता समेत प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थि
अलीगढ़: अधिकतम 1200 मतदाताओं के लिए पुनर्गठित होंगे मतदेय स्थल
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: डीईओ ने मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में राजनैतिक दलों के साथ की बैठक वर्तमान में 3016 हैं मतदेय स्थल, 462 बढ़कर होंगे 3478 विधानसभा इगलास में 70 तो कोल में 103 और शहर में बढ़ेंगे 134 मतदेय स्थल राजनैतिक दल प्रत्येक बूथ पर बीएलए की तैनाती कर एक सप्ताह में सूची कराएं उपलब्ध अलीगढ़ 04 सितंबर 2025 जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ मतदेय स्थलों के संभाजन एवं मतदाता सूची के शुद्धीकरण के संबंध में आवश्यक बैठक आहुत की गई। डीईओ ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए एक मतदेय स्थल पर 1200 मतदाताओं के लिए मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए प्रत्येक मतदाता को सुगम मतदान की सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जिले की सभी 07 विधानसभाओं में 3016 मतदेय स्थल हैं। प्रत्येक मतदेय स्थल पर वर्तमान में अधिकतम 1500 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक मतदेय स्थल पर अधिकतम 1200 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, ऐसे में मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि एक मतदेय स्थल पर अधिकतम 1200 मतदाताओं के अनुसार जिले में 462 मतदेय स्थल बढ़ जाएंगे और यह संख्या 3016 से बढ़कर 3478 हो जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में खैर विधानसभा में 426 हैं यहां 43 बढ़कर 469 हो जाएंगे। इसी प्रकार बरौली में 425 के सापेक्ष 41 बढ़कर 466 हो जाएंगे। अतरौली में 472 के सापेक्ष 29 बढ़कर 501 हो जाएंगे। छर्रा में 436 के सापेक्ष 42 बढ़कर 478 हो जाएंगे। कोल में 415 के सापेक्ष 103 बढ़कर 518 हो जाएंगे। शहर में 383 के सापेक्ष 134 बढ़कर 517 हो जाएंगे। इगलास में 459 के सापेक्ष 70 बढ़कर 529 बूूथ हो जाएंगे। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अपेक्षा करते हुए कहा कि मतदेय स्थलों के निर्धारण में अपना सक्रिय योगदान प्रदान करें। सभी विधानसभा मेें बूथ लेबिल एजेंटों की एक सप्ताह में नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराएं। इससे निर्वाचन प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी होगी। बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह लोधी, सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, शान मियां, मनी बघेल, बीएसपी कॉडिनेटर अशोक सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से नदीम गफूर के साथ ही सभी ईआरओ उपस्थित रहे।
प्रो. मोहम्मद राशिद सुन्नी थियोलॉजी विभाग के नए…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 4 सितम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुन्नी थियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद राशिद को विभाग…
एएमयू एबीके हाई स्कूल (बॉयज) में आउटकम-बेस्ड एजुकेशन…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज अलीगढ़, 4 सितम्बरः एएमयू एबीके हाई स्कूल (बॉयज) में स्मार्ट क्लासरूम में शिक्षकों की व्यावसायिक दक्षताओं…
अलीगढ़: एआईएमआईएम का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन 5 सितंबर…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का जिला एवं महानगर का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार…
एएमयू मल्लापुरम सेंटर में ईद मिलाद-उन-नबी सप्ताहिक उत्सव…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मल्लपुरम, 4 सितम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के मल्लापुरम सेंटर की सीरत कमेटी ने गुरुवार को…
एएमयू के उर्दू शोधार्थियों ने डीएसएसएसबी उर्दू टीजीटी…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 4 सितम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग की दो पीएच.डी. शोधार्थी आफरीन रजा और…
एएमयू ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से छात्र मानसिक…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 4 सितम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित उच्च…
भाजपा का “सेवा पखवाड़ा” 17 सितम्बर से 2…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी अलीगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर राष्ट्रपिता…
Trending Posts
Latest Stories
MH370 रहस्य से पर्दा उठाने की नई कोशिश: मलेशिया ने फिर शुरू की खोज
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए उड़ान भरने के बाद 8 मार्च 2014…
टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या की धमाकेदार वापसी
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली 5 मैचों की टी-20…
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च, रोहित शर्मा और तिलक वर्मा ने किया अनावरण
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और साउथ…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व दिव्यांग दिवस पर कहा—‘शारीरिक बनावट नहीं, संकल्प ही असली शक्ति’
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व दिव्यांग दिवस 2025 पर…































