• Home
  • Uncategorized
  • पहलगाम आतंकी हमला: रामगोपाल यादव ने जताया दुख, रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर जताई नाराजगी
Image

पहलगाम आतंकी हमला: रामगोपाल यादव ने जताया दुख, रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर जताई नाराजगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 25 अप्रैल: 2025,

लखनऊ।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सपा नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने गहरा दुख और नाराजगी जताई है। उन्होंने इस हमले में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और इसे ‘बहुत ही निंदनीय और दुखद घटना’ बताया।

रामगोपाल यादव ने कहा कि अमरनाथ यात्रा जल्द शुरू होने वाली है और यह हमला इस यात्रा से ठीक पहले किया गया है। उन्होंने इसे एक इंटेलिजेंस फेलियर करार देते हुए कहा कि एजेंसियों को यह पता नहीं चल पाया कि इस तरह का बड़ा हमला होने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि “सीमा पार से आने वाले आतंकियों में भारत को लेकर कोई डर नहीं है, और यह सरकार की इच्छाशक्ति की कमी को दर्शाता है।”

रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया

रामगोपाल यादव ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा द्वारा दिए गए बयान पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा,

“मैं रॉबर्ट वाड्रा के बयान से सहमत नहीं हूं। इस तरह की टिप्पणियां सोशल मीडिया पर लोग करते रहते हैं, नेताओं को जिम्मेदारी से बोलना चाहिए।”

धर्म के नाम पर राजनीति पर जताई नाराजगी

हमले में धर्म पूछकर गोली मारे जाने के सवाल पर रामगोपाल यादव ने कहा कि इस हमले में हिंदुओं के साथ-साथ मुसलमान भी मारे गए हैं। उन्होंने चेताया कि इस तरह की घटनाओं को धर्म के चश्मे से देखना और राजनीति से जोड़ना दुखद है। उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक इच्छाशक्ति होती तो अब तक आतंकवाद का खात्मा हो चुका होता।

पीओके में सेना भेजने की वकालत

रामगोपाल यादव ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह पीओके के रूट को पूरी तरह नष्ट करे और यदि जरूरत पड़े तो भारतीय सेना को पीओके भेजा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को अब तक कड़ा एक्शन ले लेना चाहिए था, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ।

पाकिस्तान से बातचीत पर कहा- अब कोई फायदा नहीं

पाकिस्तान से बातचीत के विकल्प पर उन्होंने कहा कि अब बातचीत से कोई हल नहीं निकलेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आतंकवाद को पैदा करने वाला देश पाकिस्तान है और यह बात सबको मालूम है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस हमले का अनुच्छेद 370 से कोई लेना-देना नहीं है।

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top