• Home
  • अलीगढ
  • नाले में गिरकर युवक की दर्दनाक मौत: सगाई की दावत में शराब पीने के बाद हादसा, परिवार में मचा कोहराम
Image

नाले में गिरकर युवक की दर्दनाक मौत: सगाई की दावत में शराब पीने के बाद हादसा, परिवार में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 14अप्रैल: 2025,

अलीगढ़ जिले के अकराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटरा मलोई में एक दर्दनाक हादसे में गांव के युवक विपिन (32) पुत्र मिंटू सिंह की जान चली गई। जानकारी के अनुसार विपिन 13 अप्रैल की रात गांव में ही आयोजित केशवदेव के बेटे की सगाई की दावत में शामिल हुआ था। रात करीब 11 बजे तक उसे दावत में देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विपिन ने दावत में शराब पी थी और इसके बाद बाइक से घर लौट रहा था।

शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने के कारण विपिन बाइक समेत नाले में गिर गया। घटना के बाद से ही उसका कोई पता नहीं चल पाया। सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर जा रहे थे तो उन्हें नाले के पास एक टूटी हुई बाइक और चप्पल दिखाई दी। शक होने पर जब पास जाकर देखा गया, तो नाले में एक युवक की लाश दिखाई दी।

सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना विजयगढ़ की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को बाहर निकलवाया। नाले में पानी कम था, लेकिन कीचड़ अधिक था, जिससे अंदेशा है कि विपिन कीचड़ में फंसकर दम घुटने से जान गई।

शव की पहचान विपिन के रूप में हुई तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं और उसकी शादी मात्र पांच वर्ष पूर्व हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी गुड़िया देवी, माता-पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर दहाड़ें मारकर रोने लगे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर तहसीलदार अवनीश कुमार व लेखपाल भी पहुंचे। गांव में शोक की लहर है और हर आंख नम है।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *