• Home
  • अलीगढ
  • दर्दनाक सड़क हादसा: जीजा-साली की मौत, पत्नी और आठ माह की बेटी घायल
Image

दर्दनाक सड़क हादसा: जीजा-साली की मौत, पत्नी और आठ माह की बेटी घायल

अलीगढ़ से ससुराल आए युवक की बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, खुशियों का सफर मातम में बदला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 16 अप्रैल: 2025,

अलीगढ़ जिले के थाना बरला क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव निवासी पवन (30) मंगलवार को अपनी पत्नी शिवानी और आठ माह की बेटी दीप्ति के साथ ससुराल, सादाबाद क्षेत्र के गांव गुतहरा गया हुआ था। बुधवार की सुबह वह अपनी साली प्रियंका (18), पत्नी और बेटी के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहा था।

जब वह कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के हतीसा के निकट पहुंचे, तभी अचानक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में पवन और उसकी साली प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में पवन की पत्नी शिवानी और आठ माह की मासूम बेटी दीप्ति गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।

घटना से इलाके में शोक की लहर
यह दुखद हादसा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ही हादसे में दो युवा जिंदगियों के चले जाने से परिवार में गम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Releated Posts

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top