• Home
  • देश-विदेश
  • ऑपरेशन सिंदूर से कांपा पाकिस्तान: अमरुल्लाह सालेह ने की भारत की रणनीति की सराहना, कहा- अब हिंदुस्तान क्षेत्रीय महाशक्ति
Image

ऑपरेशन सिंदूर से कांपा पाकिस्तान: अमरुल्लाह सालेह ने की भारत की रणनीति की सराहना, कहा- अब हिंदुस्तान क्षेत्रीय महाशक्ति

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 11 मई : 2025,

नई दिल्ली। भारत द्वारा हाल ही में अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज अब पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान को सिर्फ सैन्य मोर्चे पर ही नहीं, बल्कि कूटनीतिक, रणनीतिक और मनोवैज्ञानिक स्तर पर भी झकझोर कर रख दिया है। चार दिनों के भीतर बिना किसी औपचारिक युद्ध की घोषणा किए भारत ने जिस तरह से पाकिस्तान को घुटनों पर ला खड़ा किया, उसे लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया भी तेज हो गई है।

अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने भारत की इस सधी हुई कार्रवाई की जोरदार सराहना करते हुए इसे ‘क्षेत्रीय महाशक्ति की पहचान’ करार दिया है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किए गए अपने पोस्ट में सालेह ने भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तुलना पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन बुनयान उल मरसूस’ से करते हुए कहा कि भारत ने यह साबित कर दिया है कि वह अब सिर्फ प्रतिक्रिया देने वाला देश नहीं, बल्कि निर्णायक कार्रवाई करने वाला राष्ट्र बन चुका है।

‘आतंक और उसे शह देने वालों में अब फर्क नहीं’: भारत ने बदली धारणा

अमरुल्लाह सालेह ने अपने बयान में लिखा,

“पहली बार भारत ने इस धारणा को तोड़ा कि आतंकवाद और उसे शह देने वाले अलग-अलग होते हैं। इस बार दोनों को एक ही तराजू पर रखकर निशाना बनाया गया है।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत ने यह संदेश दे दिया है कि अब आतंक फैलाने की किसी भी हरकत के लिए पूरा पाकिस्तान एक जिम्मेदार राष्ट्र राज्य के रूप में देखा जाएगा। अब यह मान्यता नहीं चलेगी कि सिर्फ कुछ ‘दुष्ट अधिकारी’ ही इसके पीछे हैं।

सधे हुए कदम, लेकिन करारा वार

भारत ने इस पूरे ऑपरेशन के दौरान कोई शोर-शराबा नहीं किया, लेकिन जमीन पर कार्रवाई इतनी असरदार रही कि पाकिस्तान न केवल अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग पड़ा, बल्कि उसकी आंतरिक सुरक्षा और राजनीतिक स्थिरता भी हिल गई।

Releated Posts

ट्रंप ने PM मोदी को बताया दोस्त, बोले- भारत से रिश्ते सबसे मजबूत दौर में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस समारोह में ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की, भारत-अमेरिका साझेदारी…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

PAK को UAE का बड़ा झटका: 2 हजार पाकिस्तानियों को किया निर्वासित, सामान और पैसे जब्त होने का दावा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: संसद में उठा मुद्दा, सरकार ने जांच के दिए संकेत खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव…

ByByHindustan Mirror News May 22, 2026

PM मोदी को स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ से नवाजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारत-स्वीडन संबंधों को मिली नई मजबूती प्रधानमंत्री Narendra Modi को स्वीडन सरकार ने अपने देश…

ByByHindustan Mirror News May 18, 2026

एयर शो में बड़ा हादसा: अमेरिकी नेवी के दो फाइटर जेट हवा में टकराकर क्रैश, पायलट सुरक्षित निकले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उड़ान प्रदर्शन के दौरान हुआ हादसाअमेरिका के इडाहो स्थित माउंटेन होम एयर फोर्स बेस में…

ByByHindustan Mirror News May 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top