• Home
  • Delhi
  • इमरान खान मुद्दे पर PTI के प्रदर्शन से हिली पाकिस्तान सरकार, खैबर पख्तूनख्वा में गवर्नर रूल की तैयारी
Image

इमरान खान मुद्दे पर PTI के प्रदर्शन से हिली पाकिस्तान सरकार, खैबर पख्तूनख्वा में गवर्नर रूल की तैयारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर सियासत उफान पर है। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) लगातार मुलाकात की मांग और जेल के बाहर विरोध प्रदर्शनों से केंद्र सरकार पर दबाव बनाए हुए है। इसी पृष्ठभूमि में शहबाज शरीफ की संघीय सरकार खैबर पख्तूनख्वा (KP) में गवर्नर रूल लगाने पर गंभीरता से विचार कर रही है, जिसे पीटीआई के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

जूनियर कानून और न्याय मंत्री बैरिस्टर अकील मलिक ने कहा कि केपी सरकार सुरक्षा और शासन के मोर्चे पर बुरी तरह विफल रही है। जियो न्यूज से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी और उनकी टीम प्रशासनिक ढांचा सुचारु रखने में नाकाम रही है। मलिक के अनुसार, केपी सरकार केंद्र से तालमेल नहीं बनाना चाहती और न ही जरूरी क्षेत्रों में कार्रवाई करती है। ऐसे में गवर्नर शासन लागू करने का विकल्प मजबूरी बनता दिख रहा है।

संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के तहत पाकिस्तान में गवर्नर रूल लगाया जा सकता है, जिसे राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की सलाह या गवर्नर की सिफारिश पर लागू कर सकते हैं। शुरुआत में इसे दो महीने के लिए लगाया जाता है और जरूरत पड़ने पर आगे बढ़ाया जा सकता है। मलिक ने दावा किया कि केपी सरकार रास्ते बंद कर प्रांत को देश से अलग-थलग करने की कोशिश कर रही है, जो स्थिति को और गंभीर बनाता है।

इस दौरान केपी के गवर्नर फैसल करीम कुंडी को हटाए जाने की अटकलें भी तेज हुईं, हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया। हाल की प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात में पीएम ने उन पर भरोसा जताया और संकेत दिया कि उन्हें हटाने का कोई इरादा फिलहाल नहीं है।

यह पूरा घटनाक्रम उस समय तेज हुआ जब मुख्यमंत्री अफरीदी को लगातार आठवीं बार इमरान खान से मिलने की अनुमति नहीं मिली। इसके विरोध में उन्होंने अडियाला जेल के बाहर रातभर धरना दिया, जिसमें कैबिनेट सदस्य भी शामिल थे। सुबह फज्र की नमाज के बाद अफरीदी ने धरना समाप्त करने और अब इस्लामाबाद हाई कोर्ट का रुख करने की घोषणा की।

Releated Posts

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

मोदी-योगी की एक घंटे से ज्यादा बैठक, यूपी के चुनावी समीकरणों पर मंथन

राज्यसभा की 10 सीटों से लेकर 2027 विधानसभा चुनाव तक रणनीति पर चर्चा, संगठन की तैयारियों और सरकार-पार्टी…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

चुनाव आयोग की अहम बैठक में SIR पर कई फैसले, दिल्ली-महाराष्ट्र में बढ़ी दावे-आपत्तियों की समयसीमा

BLO घर-घर जाकर जुटाएंगे दस्तावेज, ECINET की समीक्षा के लिए बनेगी विशेषज्ञ समिति; बैठकों का एजेंडा पहले से…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *