• Home
  • देश-विदेश
  • पाकिस्तान का कबूलनामा: 6 जगहों पर 24 मिसाइल हमले; शहबाज और डार ने रोया रोना
Image

पाकिस्तान का कबूलनामा: 6 जगहों पर 24 मिसाइल हमले; शहबाज और डार ने रोया रोना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 7 मई : 2025,

नई दिल्ली/इस्लामाबाद।
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस सटीक सैन्य कार्रवाई में भारतीय सशस्त्र बलों ने 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों और सरकार ने खुद इन हमलों की पुष्टि की है, जिससे भारत की कार्रवाई की सफलता स्पष्ट हो जाती है।

पाकिस्तान की पहली स्वीकारोक्ति: छह स्थानों पर 24 मिसाइलें दागी गईं

पाकिस्तानी सेना के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने बयान जारी कर कहा कि भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में कुल 24 मिसाइलें दागीं। उन्होंने बताया कि हमले छह इलाकों में किए गए और कई ठिकानों को नुकसान पहुंचा।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर मचाया शोर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर भारतीय स्ट्राइक को लेकर चिंता जताई और इसे ‘युद्ध भड़काने वाला कदम’ बताया। उन्होंने लिखा, “पाकिस्तान को इस युद्ध के कृत्य का जवाब देने का पूरा अधिकार है। इसका जवाब दिया जा रहा है। पूरा देश पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है।”

बयानबाजी में फंसा पाकिस्तान: एक सुर में नहीं बोले मंत्री

पाकिस्तान की सरकार के मंत्रियों में हमलों को लेकर तालमेल की भारी कमी देखने को मिली। एक ओर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि भारत ने अपनी सीमा से ही मिसाइलें दागीं, तो वहीं विदेश मंत्री इशाक डार ने माना कि हमले पाकिस्तान में हुए और इससे बड़ा नुकसान हुआ है। सेना एक ओर कह रही है कि छह स्थानों पर हमले हुए, वहीं प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पांच ठिकानों की बात कर रहे हैं।

भारत ने किया सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना

भारतीय सेना की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत केवल आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया गया। किसी भी नागरिक क्षेत्र को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। यह सर्जिकल स्ट्राइक पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब था, जिसमें भारतीय जवान शहीद हुए थे।

दुनिया के सामने फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान

भारत की सटीक और जिम्मेदार सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर घिरता नजर आया है। दुनिया के सामने अपने ही बयानों से पाकिस्तान की सेना और सरकार की पोल खुल गई है। एक ओर जहाँ पाकिस्तान इसे ‘कायराना हमला’ कह रहा है, वहीं दूसरी ओर इसकी पुष्टि भी कर रहा है।

Releated Posts

कराची में फिदायीन हमला, पाकिस्तान रेंजर्स मुख्यालय के पास धमाका; 3 रेंजर समेत 8 लोगों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : धमाके के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, पूरे इलाके में मचा हड़कंप कराची। पाकिस्तान के…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से तबाही: 235 की मौत, 1,500 से अधिक घायल, 200 लोग अब भी मलबे में फंसे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 126 साल के सबसे विनाशकारी भूकंपों में शामिल त्रासदी वेनेजुएला में बुधवार शाम आए…

ByByHindustan Mirror News Jun 26, 2026

ब्रिटेन में टूटा 50 साल पुराना रिकॉर्ड, जून का सबसे गर्म दिन दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 35.8 डिग्री तक पहुंचा पारा, लोगों का हाल बेहाल ब्रिटेन इस समय भीषण गर्मी…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से तबाही, कई इमारतें क्षतिग्रस्त; सुनामी अलर्ट !

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : कराकास समेत कई इलाकों में महसूस हुए दो बड़े झटके वेनेजुएला में आए दो…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top