• Home
  • Delhi
  • बाढ़ आपदा के बीच पीएम मोदी ने सांसदों के लिए रात्रिभोज रद्द किया
Image

बाढ़ आपदा के बीच पीएम मोदी ने सांसदों के लिए रात्रिभोज रद्द किया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 सितंबर को एनडीए सांसदों के लिए आयोजित होने वाला रात्रिभोज रद्द कर दिया गया है। यह फैसला देश के कई हिस्सों में बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं से हुई भारी तबाही के मद्देनजर लिया गया है। राजधानी दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और असम समेत कई राज्यों में बाढ़ ने हालात बिगाड़ दिए हैं। खासकर पंजाब में बाढ़ का व्यापक असर देखने को मिल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा भी कर सकते हैं। इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर भारत में बादल फटने, भारी बारिश और बाढ़ से हुई तबाही पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस साल मानसून के दौरान आई प्राकृतिक आपदाओं ने हर बार दिल को व्यथित किया है। पहाड़ों में बादल फटने और मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ ने जान-माल का भारी नुकसान किया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रभावित परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए बचाव और राहत कार्यों में जुटे अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश इस संकट में पीड़ितों के साथ खड़ा है और सभी के सामूहिक प्रयास से इस चुनौती पर विजय पाई जाएगी।

Releated Posts

ऑपरेशन सिंदूर से डिजिटल भारत तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ने सरदार…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

15 अगस्त को सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, मेहमानों के लिए 1.30 लाख QR टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में मेट्रो यात्रियों के लिए विशेष…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

लोकसभा में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली, 13 अगस्त। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को लोकसभा…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

सरकार लोगों की आवाज नहीं सुनना चाहती, हम इन्हें पागलकर देंगे: राहुल गांधी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :कांग्रेस के रचनात्मक राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला, पीएममोदी और अमित शाह…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *