• Home
  • Delhi
  • बोले पीएम मोदी- BRICS अब 21 देशों का परिवार, कारोबार के 10 अवरोध खत्म करने की पीएम मोदी की अपील
Image

बोले पीएम मोदी- BRICS अब 21 देशों का परिवार, कारोबार के 10 अवरोध खत्म करने की पीएम मोदी की अपील

बोले पीएम मोदी- BRICS अब 21 देशों का परिवार, दुनिया की 50% आबादी और 40% GDP का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए सदस्य देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए कारोबारी बाधाओं को कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि BRICS की आर्थिक ताकत तेजी से बढ़ी है और यह समूह अब वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब BRICS की शुरुआत हुई थी, तब इसमें केवल चार देश थे, जबकि आज यह 21 देशों का परिवार बन चुका है। ये देश दुनिया की करीब 50 प्रतिशत आबादी और 40 प्रतिशत वैश्विक GDP का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में वैश्विक GDP करीब ढाई गुना बढ़ी, जबकि BRICS देशों की कुल GDP लगभग साढ़े चार गुना बढ़ी है। इससे समूह की आर्थिक क्षमता में तेज विस्तार का पता चलता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि BRICS देश ग्लोबल इनोवेशन और समाधान के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहे हैं। भारत में आयोजित मौजूदा बिजनेस फोरम को उन्होंने अब तक का सबसे बड़ा BRICS बिजनेस फोरम बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया में व्यापारिक रुकावटें बढ़ रही हैं, ऐसे समय में भारत आर्थिक पुल बनाने का काम कर रहा है। वर्ष 2014 से भारत ने करीब 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं।

मोदी ने कहा कि भारत की BRICS अध्यक्षता में खेती, स्वास्थ्य, कौशल विकास और स्मार्ट ग्रिड जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए नेटवर्क बनाए गए हैं। स्टार्टअप और MSME को बाजार तथा वित्तीय संसाधनों से जोड़ने के लिए BRICS इनक्यूबेटर नेटवर्क, MSME पोर्टल और स्टार्टअप इनोवेशन फंड जैसी पहलें शुरू की गई हैं।

उन्होंने भारत की BRICS अध्यक्षता की थीम ‘बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी’ बताते हुए कहा कि भारत सप्लाई चेन को मजबूत करने के साथ सड़क, रेलवे, बंदरगाह और हवाई अड्डों का तेजी से विस्तार कर रहा है। सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी, शिपबिल्डिंग, जरूरी खनिज और बायोटेक्नोलॉजी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में भी क्षमता विकसित की जा रही है। उन्होंने UPI को डिजिटल वित्तीय समावेशन का बड़ा उदाहरण बताते हुए कहा कि दुनिया के करीब 50 प्रतिशत रियल-टाइम भुगतान इस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं।

Releated Posts

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनों के 57 स्टेशनों पर आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे गेट

10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर DMRC का फैसला, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था; यात्रियों को…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *