• Home
  • नई दिल्ली
  • सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को स्थायी रूप देने की योजना, PM मोदी ने दिया समर्थन
Image

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को स्थायी रूप देने की योजना, PM मोदी ने दिया समर्थन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: बुधवार 11 जून 2025

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद विभिन्न देशों में भारतीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद इसे स्थायी रूप देने की योजना बन रही है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भोजन के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने यह सुझाव दिया। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाया, जिसके बाद जल्द ही इसे लागू करने की उम्मीद है।

विदेशों में प्रभावी रहा प्रतिनिधिमंडल: उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, भोजन के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि यूरोप, अमेरिका समेत कई देशों में उनकी बात को गंभीरता से सुना गया। वहां उन्हें भारत का पक्ष रखने का मौका मिला और विभिन्न मुद्दों पर सवालों के जवाब देकर उन्होंने विदेशी समकक्षों को संतुष्ट किया। सदस्यों ने सुझाव दिया कि सांसदों के स्तर पर वैश्विक संपर्क को स्थायी बनाने के लिए सभी दलों के सांसदों की एक कमेटी बनाई जाए, जो दूसरे देशों के सांसदों के साथ समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सके।

वैश्विक नैरेटिव के लिए अहम कदम: यह कमेटी वैश्विक स्तर पर भारत के नैरेटिव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सुझाव की सराहना की और जल्द ही इस दिशा में कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Releated Posts

28 सितंबर से बैंक हड़ताल की तैयारी, वित्त मंत्रालय ने बातचीत से समाधान का दिया सुझाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : पांच दिन तक प्रभावित हो सकता है बैंकिंग कामकाज, 30 सितंबर की हाफ-इयरली क्लोजिंग…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

ब्रिक्स समिट: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति, ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक मुद्दों…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

7.8% GDP ग्रोथ से भारत ने चौंकाया, बाहरी झटकों के बीच भी अर्थव्यवस्था की रफ्तार कायम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तेल संकट, जियोपॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल ट्रेड की अनिश्चितता के बावजूद पहली तिमाही में…

ByByHindustan Mirror News Sep 1, 2026

नेपाल बाढ़ में बचाए गए 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे, 320 अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्रालय ने बताया- 400 भारतीय चीन की तरफ सुरक्षित, राहत-बचाव अभियान तेज; जयशंकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *