• Home
  • Delhi
  • पीएम मोदी का आज लखनऊ दौरा, राष्ट्र प्रेरणा स्थल का करेंगे लोकार्पण
Image

पीएम मोदी का आज लखनऊ दौरा, राष्ट्र प्रेरणा स्थल का करेंगे लोकार्पण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लखनऊ के बसंतकुंज स्थित भव्य राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर राजधानी में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भी प्रमुख उपस्थिति रहेगी। प्रशासन का अनुमान है कि कार्यक्रम में करीब डेढ़ लाख से अधिक लोग शामिल होंगे।

दोपहर दो बजे पहुंचेगा पीएम का हेलीकॉप्टर

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग दो बजे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। सबसे पहले वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद राष्ट्र नायकों को समर्पित अत्याधुनिक म्यूजियम का लोकार्पण किया जाएगा।

डिजिटल तकनीक से सुसज्जित म्यूजियम

राष्ट्र प्रेरणा स्थल में बने म्यूजियम में डिजिटल माध्यमों से इन महान विभूतियों के जीवन, विचार और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को दर्शाया गया है। भारत माता, दीपक प्रतीक और सुदर्शन चक्र से जुड़ी विशेष गैलरियां दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगी।

लोकार्पण से पहले सजा लखनऊ

इस अवसर पर पूरे शहर को विशेष रूप से सजाया गया है। प्रमुख सड़कों, चौराहों और डिवाइडरों का रंग-रोगन किया गया है। स्ट्रीट लाइट के पोल पर रंगीन झालरें लगाई गई हैं और दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी कराई गई है। आयोजन स्थल की शोभा बढ़ाने के लिए कई राज्यों से विशेष फूलों के पौधे भी मंगाए गए हैं।

ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था

यातायात व्यवस्था के तहत 24 दिसंबर की रात 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। इमरजेंसी सेवाओं को प्रतिबंधित मार्गों पर छूट दी गई है। बाहर से आने वाली लगभग 2000 बसों और हजारों निजी वाहनों के लिए 13 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

कड़ी सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट पर

सुरक्षा के लिए हजारों पुलिसकर्मी, पीएसी, आरएएफ, एनएसजी, एटीएस, बम निरोधक दस्ता और एंटी-ड्रोन टीमें तैनात की गई हैं। पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह अलर्ट है। केजीएमयू, पीजीआई और लोकबंधु अस्पताल को सेफ हाउस बनाया गया है, जबकि एंबुलेंस और मेडिकल टीमें तैनात हैं।

Releated Posts

मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी की पहल, कल मुख्यमंत्रियों संग हाई लेवल बैठक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी समीक्षानई दिल्ली। Narendra Modi शुक्रवार शाम 6:30 बजे राज्यों के…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर भाजपा ज़िलाध्यक्ष ने की बिशेष बैठक, विधायक व पदाधिकारी हुए शामिल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ में आगामी 28 मार्च को होने वाले जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

गुजरात में UCC बिल पास: धोखाधड़ी से शादी पर 7 साल की सजा, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

7 घंटे की बहस के बाद विधानसभा में ध्वनि मत से पारित, कांग्रेस और मुस्लिम विधायकों का विरोध…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

नया मोबाइल भी जेल भिजवा सकता है,एक मैसेज से बच सकते हैं जेल जाने से

IMEI नंबर से करें फोन की जांच आज के समय में नया मोबाइल खरीदना आम बात है, लेकिन…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026
1 Comments Text
  • RAVI KHAVSE says:

    मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
    कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
    नाम – रवि खवसे
    शहर – मुलताई
    जिला – बैतूल
    राज्य – मध्यप्रदेश

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top