• Home
  • Delhi
  • NDA की प्रचंड जीत पर PM मोदी का बड़ा संबोधन: बिहार ने ‘गर्दा उड़ा दिया’
Image

NDA की प्रचंड जीत पर PM मोदी का बड़ा संबोधन: बिहार ने ‘गर्दा उड़ा दिया’

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने बिहार की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत लोकतंत्र, माताओं-बहनों और उन सभी पीड़ित लोगों की जीत है जिन्होंने लाल आतंक और जंगलराज का सामना किया था।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने RJD-कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने छठी मैया का अपमान किया, लेकिन कभी माफी नहीं मांगी। पीएम ने बताया कि छठ पूजा को UNESCO विश्व धरोहर सूची में शामिल करवाने की सरकारी कोशिशें जारी हैं, ताकि दुनिया इस आस्था के पर्व के महत्व को समझ सके।

“बिहार ने गर्दा उड़ा दिया”

कार्यकर्ताओं के बीच पीएम मोदी ने ’जय छठी मैया’ के नारे लगवाए और कहा कि बिहार ने इस चुनाव में ‘गर्दा उड़ा दिया है’। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि परिणाम आते ही पूरे बिहार ने जैसे मखाने की खीर बनाने का मन पक्का कर लिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने फिर एक बार NDA पर विश्वास जताया है और “हम जनता जनार्दन के सेवक हैं, जो हमेशा मेहनत से जनता का दिल जीतते रहते हैं।”

“अब नहीं आएगी कट्टा सरकार”

जंगलराज और हिंसा के पुराने दौर को याद करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले मतदान केंद्रों पर हिंसा, मतपेटियों की लूट और भारी मात्रा में री-पोलिंग आम बात थी। लेकिन इस बार बिहार ने शांतिपूर्ण और रिकॉर्ड मतदान कर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि अब बिहार में “कट्टा सरकार” कभी वापस नहीं आएगी।

पीएम मोदी ने बताया कि 1995 से पहले 1500 से अधिक जगह री-पोल होते थे, लेकिन अब पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुरक्षित और निष्पक्ष रूप से पूरी हुई है।

नक्सल प्रभावित इलाकों में भी हुआ शांतिपूर्ण मतदान

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जहां पहले माओवादी आतंक था और 3 बजे से पहले मतदान खत्म कराना पड़ता था, वहीं इस बार उन्हीं क्षेत्रों में लोगों ने उमंग और उत्साह के साथ वोट डाले। यह बदलाव बिहार की नई सोच और विकास की आकांक्षा का प्रमाण है।

“बिहार ने पॉजिटिव MY फॉर्मूला चुना”

PM मोदी ने कहा कि बिहार ने तुष्टिकरण की राजनीति को खारिज कर दिया है। पहले MY का मतलब मुस्लिम-यादव माना जाता था, लेकिन इस बार बिहार ने ‘महिला और यूथ’ वाला सकारात्मक MY फॉर्मूला चुना है। उन्होंने कहा कि इससे जंगलराज वाले साम्प्रदायिक फॉर्मूले की पूरी हार हुई है।

कांग्रेस को बताया MMC– मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस अब “मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस (MMC)” बन गई है, जिसका पूरा एजेंडा नकारात्मक राजनीति पर आधारित है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कभी EVM पर सवाल उठाती है, कभी चुनाव आयोग को बदनाम करती है और धर्म-जाति पर देश को बांटती है।

“दुनिया को बिहार का नया सामर्थ्य दिखेगा”

भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगले पांच साल बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। नए उद्योग लगेंगे, युवाओं को रोजगार मिलेगा, पर्यटन का विस्तार होगा और प्रदेश की ऐतिहासिक व धार्मिक धरोहरों का कायाकल्प किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह समय बिहार में निवेश का सबसे बड़ा मौका है और दुनिया जल्द बिहार का नया सामर्थ्य देखेगी।

Releated Posts

भरत तिवारी एनकाउंटर केस: पुलिस पर FIR और CBI जांच की मांग, आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : फर्जी एनकाउंटर के आरोपों पर अदालत में सुनवाई, स्वतंत्र जांच की उठी मांग नई…

ByByHindustan Mirror News Jun 30, 2026

शेख हसीना की वापसी का ऐलान: 663 मुकदमों और मौत की सजा के बीच क्यों लौटना चाहती हैं बांग्लादेश?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : ढाका की सियासत में फिर हलचल बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

दो खिताब, लेकिन तीन क्लीन स्वीप की टीस: गौतम गंभीर के दौर में टीम इंडिया का मिला-जुला सफर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : टी20 में बुलंदी, टेस्ट और द्विपक्षीय सीरीज में कई ऐतिहासिक झटके नई दिल्ली। गौतम…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

देशभर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली, यूपी, बिहार और हिमाचल में बढ़ेगी बारिश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अगले 3-4 दिनों में कई राज्यों में मानसून करेगा तेजी से प्रगति नई दिल्ली।…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top