• Home
  • देश-विदेश
  • PoK के PM का भारत को धमकी भरा बयान: “दिल्ली से कश्मीर तक कीमत चुकानी पड़ेगी”, Pahalgam हमले को बताया बदले की कार्रवाई
Image

PoK के PM का भारत को धमकी भरा बयान: “दिल्ली से कश्मीर तक कीमत चुकानी पड़ेगी”, Pahalgam हमले को बताया बदले की कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 25 अप्रैल: 2025,
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से भड़काऊ बयानबाज़ी की जा रही है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक ने विवादित और उकसाऊ बयान देते हुए हमले का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा, “अगर खून बहाना पड़े तो भी हम पीछे नहीं हटेंगे। अगर तुम बलूचिस्तान में पाकिस्तानियों का खून बहाओगे तो इसकी कीमत तुम्हें दिल्ली से लेकर कश्मीर तक चुकानी पड़ेगी।” उन्होंने यह भी दावा किया कि PoK के लड़ाके पहले भी इस तरह के हमलों में शामिल रहे हैं और आगे भी और मजबूती से शामिल रहेंगे।

भारत के कड़े कदमों से पाकिस्तान में खलबली
पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से लिए गए सख्त फैसलों से पाकिस्तान में हलचल मच गई है। पाकिस्तान ने भारत के साथ सभी व्यापारिक रिश्ते खत्म करने की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की बैठक बुलाई, जिसमें यह निर्णय लिया गया।

साथ ही, पाकिस्तान ने भारत के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने पर भी पाकिस्तान ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे ‘युद्ध जैसी कार्रवाई’ करार दिया है। पाकिस्तान ने घोषणा की है कि भारत के सैन्य सलाहकारों को 30 अप्रैल तक देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।

दूतावासों में स्टाफ कटौती का फैसला
भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के दूतावासों में अब केवल 30-30 अधिकारी काम करेंगे। पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों और विश्व बैंक से संपर्क करने का भी इरादा जताया है।

Releated Posts

SCO Summit: मोदी-पुतिन की आज अहम मुलाकात, जिनपिंग से बैठक पर भी टिकी नजर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बिश्केक में जुटेंगे दुनिया के बड़े नेता, यूक्रेन और पश्चिम एशिया के संघर्ष के…

ByByHindustan Mirror News Aug 31, 2026

PoJK में प्रदर्शन की रिपोर्टिंग पर विवाद, पाकिस्तान ने अलजजीरा बैन, ‘यलो जर्नलिज्म’ का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :विरोध-प्रदर्शनों के बीच मीडिया कवरेज पर उठे सवाल, जानिए क्या है यलो जर्नलिज्म और कैसे…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

PoJK का विरोध इस्लामाबाद-रावलपिंडी तक पहुंचा, छात्रों पर लाठीचार्ज, कई हिरासत में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी हंगामा, सड़क जाम और मतदान व्यवस्था पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

नाज्का लाइंस देखने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 पर्यटकों की मौत

उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद टूटा कंट्रोल टावर से संपर्क, हादसे की जांच शुरू पेरू। दक्षिण अमेरिकी…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *