• Home
  • वाराणसी
  • वाराणसी में पुलिस कमिश्नर का गुप्त निरीक्षण,ई-रिक्शा से भ्रमण
Image

वाराणसी में पुलिस कमिश्नर का गुप्त निरीक्षण,ई-रिक्शा से भ्रमण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शनिवार 28 जून 2025

वाराणसी। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण की हकीकत परखने के लिए शुक्रवार शाम पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा ने गुप्त रूप से निरीक्षण किया। दोनों अधिकारी बिना सरकारी लाव-लश्कर के, हूटर और झंडे हटाकर निकले। इस गुप्त निरीक्षण की भनक किसी को न लगे, इसके लिए उनके बंगले पर तैनात स्टाफ को भी स्पष्ट निर्देश दिया गया था।

निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर खुद ई-रिक्शा में बैठकर शहर की गलियों में करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक घूमे और पैदल चलकर दुकानदारों व आम नागरिकों से बातचीत की। दिलचस्प बात यह रही कि जब तक वे भ्रमण कर चुके थे, तब तक किसी थानेदार या डीसीपी को इसकी जानकारी नहीं हो पाई।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह निरीक्षण गोपनीय रूप से शहर की यातायात और अतिक्रमण की वास्तविक स्थिति जानने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान 50 से अधिक दुकानदारों, ठेले और खोमचों को चिन्हित किया गया है, जो सड़कों पर अतिक्रमण कर ट्रैफिक व्यवस्था को बाधित कर रहे थे। इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही 10 ऐसे चिन्हित स्थानों पर तैनात बीट आरक्षियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा गया है, जो अतिक्रमण की अनदेखी कर रहे थे।

Releated Posts

राम मंदिर ‘चंदा चोरी’ प्रदर्शन पर विवाद, राहुल गांधी समेत तीन सांसदों पर वाराणसी में FIR

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : संतों की शिकायत पर केस दर्ज, संसद में हुए प्रतीकात्मक प्रदर्शन से बढ़ा राजनीतिक…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

वाराणसी में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: ₹50 हजार रिश्वत लेते GST की डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : फाइल निस्तारण के बदले मांगी थी घूस, पकड़ते ही भागने की कोशिश वाराणसी। उत्तर…

ByByHindustan Mirror News Jul 16, 2026

मछली वाली तस्वीर पर सफाई-बोले—AI से बनाई गई है तस्वीर, सपा पर भड़के सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी में बोले—AI से बनाई गई है तस्वीर, लोगों को गुमराह किया जा रहा वाराणसी। बीजेपी नेता और…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

न सामान चोरी होगा, न गायब… काशी में डिजिटल लॉकर लगाएगी सरकार, निश्चिंत होकर गंगा में लगाएं डुबकी!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ वाराणसी में श्रद्धालुओं को बड़ी राहतउत्तर प्रदेश सरकार ने काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाटों…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *