• Home
  • वाराणसी
  • वाराणसी: फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में डाकघर कर्मचारी गिरफ्तार
Image

वाराणसी: फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में डाकघर कर्मचारी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 19 जून 2025 वाराणसी

वाराणसी के नदेसर कैंट स्थित प्रधान डाकघर के बड़े बाबू दीपक प्रसाद को पुलिस ने फर्जी आय-जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में मंगलवार देर रात हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया, लेकिन अगले दिन वह रिहा हो गया। पुलिस ने उसके पास से फर्जी प्रमाण पत्र भी बरामद किए हैं।

तहसील सदर के वरिष्ठ सहायक और आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र प्रभारी राजकुमार वर्मा ने कैंट थाने में दीपक प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर कैंट राजकुमार शर्मा ने बताया कि दीपक प्रसाद, जो काली मंदिर, दौलतपुर (लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र) का निवासी है और मूल रूप से बलिया जिले के मझौआ (हल्दी थाना) का रहने वाला है, ने कई फर्जी प्रमाण पत्र बनाए थे।

जांच में सामने आया कि दीपक ने वरुणापुल कैंट निवासी खुशी कुमारी का फर्जी निवास प्रमाण पत्र, दुल्ली-गड़ही (कोतवाली) निवासी शादिका बीवी और तरन्नुम बीबी, तथा छित्तनपुरा निवासी तबस्सुम बीबी का फर्जी पिछड़ी जाति प्रमाण पत्र तैयार किया था। इन प्रमाण पत्रों पर जिन तहसीलदारों के हस्ताक्षर और नाम थे, वे कभी सदर तहसील में तैनात ही नहीं थे।

Releated Posts

वाराणसी में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: ₹50 हजार रिश्वत लेते GST की डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : फाइल निस्तारण के बदले मांगी थी घूस, पकड़ते ही भागने की कोशिश वाराणसी। उत्तर…

ByByHindustan Mirror News Jul 16, 2026

मछली वाली तस्वीर पर सफाई-बोले—AI से बनाई गई है तस्वीर, सपा पर भड़के सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी में बोले—AI से बनाई गई है तस्वीर, लोगों को गुमराह किया जा रहा वाराणसी। बीजेपी नेता और…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

न सामान चोरी होगा, न गायब… काशी में डिजिटल लॉकर लगाएगी सरकार, निश्चिंत होकर गंगा में लगाएं डुबकी!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ वाराणसी में श्रद्धालुओं को बड़ी राहतउत्तर प्रदेश सरकार ने काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाटों…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

‘UGC का बाप’ लिखी बुलेट सीज, बिना नंबर प्लेट खड़ी थी बाइक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कैंट थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार्रवाईवाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग…

ByByHindustan Mirror News Apr 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top