• Home
  • प्रयागराज
  • प्रयागराज करछना बवाल: जांच में बड़ा खुलासा, पेट्रोल बम लेकर पहुंचे थे उपद्रवी, 604 पर केस दर्ज, 75 गिरफ्तार
Image

प्रयागराज करछना बवाल: जांच में बड़ा खुलासा, पेट्रोल बम लेकर पहुंचे थे उपद्रवी, 604 पर केस दर्ज, 75 गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 01 जुलाई 2025

प्रयागराज। करछना में हुए बवाल को लेकर पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि यह उपद्रव पूर्व नियोजित था। उपद्रवी पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे, उनके पास लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों के साथ-साथ पेट्रोल से भरी बोतलें थीं, जिन्हें मौके पर पेट्रोल बम की तरह इस्तेमाल किया गया।

सुनियोजित थी हिंसा, पेट्रोल पंप से ली गई थी ज्वलनशील सामग्री

पुलिस सूत्रों के अनुसार, करछना थाना प्रभारी अनूप सरोज की ओर से उच्चाधिकारियों को भेजी गई गोपनीय रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि हमलावरों की मंशा पहले से ही हिंसा फैलाने की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमलावरों को करछना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर बोतलों में पेट्रोल भरते देखा गया था, जिसके बाद वे हनुमानपुर मोरी और भड़ेवरा बाजार की ओर रवाना हुए।

तोड़फोड़ और आगजनी, रणनीति के तहत हमला

जैसे ही बवाल शुरू हुआ, उपद्रवियों ने राहगीरों के दोपहिया वाहनों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस दौरान पुलिस पर भी हमला किया गया और कई सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस को शक है कि इन उपद्रवियों को खास रणनीति के तहत प्रशिक्षित किया गया था।

भीम आर्मी के नेता साजिश में शामिल

जांच में सामने आया है कि इस बवाल के पीछे भीम आर्मी के करछना तहसील अध्यक्ष अभय सिंह उर्फ सोनू और उपाध्यक्ष प्रतीक देव वर्मन का हाथ है। इन दोनों ने साजिशकर्ताओं के साथ मिलकर करीब 600 लोगों की भीड़ को इकट्ठा किया और एनएच-35 पर जाम लगवाया। पुलिस के समझाने पर उपद्रवियों ने टीम पर हमला कर दिया।

54 नामजद समेत 604 लोगों पर FIR, 75 गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में अब तक 54 नामजद समेत कुल 604 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें से 75 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में 52 नामजद और 23 वे हैं, जिन्हें वीडियो व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिह्नित किया गया।

गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी

डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि मामले में गंभीर धाराएं लगाई गई हैं और कुछ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। शेष की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और चश्मदीद गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Releated Posts

मौनी अमावस्या स्नान: कड़ाके की ठंड में संगम तट पर आस्था का महासैलाब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: प्रयागराज। माघ मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाने वाली मौनी अमावस्या के अवसर पर…

ByByHindustan Mirror News Jan 18, 2026

अकासा एयर की फ्लाइट प्रयागराज की जगह वाराणसी में लैंड, यात्रियों को भारी परेशानी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मुंबई से प्रयागराज जा रही अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1546 को तकनीकी खराबी और NOTAM…

ByByHindustan Mirror News Dec 8, 2025

इज्जत के नाम पर हत्या: प्रयागराज में मां-बाप ने 15 वर्षीय बेटी सरिता की ली जान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: प्रयागराज जिले के कांटी गांव में ऑनर किलिंग का दर्दनाक मामला सामने आया है। 15…

ByByHindustan Mirror News Nov 10, 2025

एसआई-जेई भर्ती: अभ्यर्थी खुद चुन सकेंगे परीक्षा तिथि और शहर, डीएलएड व होमगार्ड भर्ती की भी तैयारी तेज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: प्रयागराज/लखनऊ, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अभ्यर्थियों को बड़ी सुविधा देते हुए जूनियर इंजीनियर (JE)…

ByByHindustan Mirror News Nov 8, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top