• Home
  • UP
  • इज्जत के नाम पर हत्या: प्रयागराज में मां-बाप ने 15 वर्षीय बेटी सरिता की ली जान
Image

इज्जत के नाम पर हत्या: प्रयागराज में मां-बाप ने 15 वर्षीय बेटी सरिता की ली जान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

प्रयागराज जिले के कांटी गांव में ऑनर किलिंग का दर्दनाक मामला सामने आया है। 15 वर्षीय सरिता की उसके ही माता-पिता ने गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना 5 नवंबर की रात हुई थी। पहले परिवार ने अधिकारियों को गुमराह किया, लेकिन बाद में पिता रमेश ने जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि बेटी का कई लड़कों से संपर्क था, जिससे उसे समाज में बदनामी का डर था।

जांच में खुलासा हुआ कि हत्या से पहले सरिता की मां ने उसे नींद की गोली दी, ताकि वह बेहोश हो जाए। इसके बाद पिता ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। घटना घर से करीब 70-80 मीटर दूर हुई और शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों रमेश और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रयागराज पुलिस के डिप्टी कमिश्नर विवेक यादव ने बताया कि मामला ऑनर किलिंग का है और दोनों से पूछताछ जारी है।

गौरतलब है कि सितंबर में भी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां बिहार के मोतीपुर निवासी मुन्नी गुप्ता और दुखन साहू की हत्या महिला के परिवार वालों ने की थी। शादी का झांसा देकर उन्हें बुलाया गया और हाथीनाला के पास मार डाला गया। बाद में पुलिस ने मुन्नी के भाइयों मुन्ना कुमार और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया, जिन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।

Releated Posts

जाति गिनेगा भारत, लेकिन असली सवाल है—गिनेगा कैसे?

जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की होगी गणना, पर वर्गीकरण की स्पष्ट व्यवस्था नहीं हुई तो 2011…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

पति की मौत के बाद विधवा ने बच्चा गोद लिया तो पति की संपत्ति में मिलेगा हक ? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट ने कहा- विधवा द्वारा गोद लिया गया बच्चा मृतक पति का भी माना…

ByByHindustan Mirror News Aug 11, 2026

10 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: बंद और बंदूक से विकास की राह पर बढ़ता कश्मीर

सुरक्षा, पर्यटन, निवेश और कनेक्टिविटी में बदलाव दिखे, लेकिन आतंकवाद और विकास की चुनौतियां अब भी पूरी तरह…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *