• Home
  • अलीगढ
  • चंद्रचूड़ सिंह की हवेली से बेशकीमती सामान गायब, केयरटेकर पर शक गहराया
Image

चंद्रचूड़ सिंह की हवेली से बेशकीमती सामान गायब, केयरटेकर पर शक गहराया

अलीगढ़,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह की जलालपुर स्थित ‘द हवेली जलालपुर एस्टेट-1885’ में लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। अभिनेता के परिवार ने हवेली से बेशकीमती सामान चोरी होने का गंभीर आरोप लगाया है और इस मामले में केयरटेकर की भूमिका संदिग्ध बताई है। परिवार ने हवेली में तुरंत प्रभाव से सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं और हर गतिविधि की स्वयं निगरानी की बात कही है।

प्रोड्यूसर अभिमन्यु सिंह ने फोन पर बताया कि उनके पिता को भी कई बार हवेली में घुसने नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि कई सालों से धोखाधड़ी चल रही है और हवेली से लगातार सामान गायब किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि मुंबई से हवेली में सामान भेजा जाता था, लेकिन अब कई कीमती वस्तुएं नहीं मिल रही हैं। परिवार ने साफ कहा कि वे इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे और जरूरत पड़ने पर सिविल या क्रिमिनल मुकदमा भी करेंगे। इसके लिए एक ऑडिट टीम बनाई गई है जो यह पता लगाएगी कि किस स्तर पर धोखाधड़ी की गई है।

इधर, चंद्रचूड़ की चाची, जो दिवंगत गंगा सिंह की पत्नी हैं, ने भी एसएसपी से मिलकर अपनी बात रखते हुए आरोप लगाया कि उन्हें मारपीट कर हवेली से निकालने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले चंद्रचूड़ परिवार ने एसएसपी व डीएम से मुलाकात कर हवेली को बेचने के षड्यंत्र की शिकायत की थी। उनका कहना है कि अवैध तरीके से जमीन-जायदाद बेची जा रही है या बिक्री की तैयारी है।

एसएसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ प्रथम को सौंपी है। एएसपी व सीओ प्रथम मयंक पाठक ने कहा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं और पूरा मामला पारिवारिक व संपत्ति विवाद से जुड़ा है। इसलिए पुलिस प्रशासन सभी पहलुओं से जांच कर रहा है।

अभिमन्यु सिंह ने कहा कि तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी और परिवार अलीगढ़ आना-जाना जारी रखेगा। फिलहाल मामले ने पूरे शहर में चर्चा को हवा दे दी है।

Releated Posts

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 25-3-2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक फ्लावर शो 2026 का आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गुलिस्तान-ए-सैयद में दो दिवसीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

बिना सूचना मीनाक्षी ओवरब्रिज बंद, रामघाट रोड पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़। सीएम ग्रिड योजना के तहत रामघाट रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य ने…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top