• Home
  • UP
  • यूपी बोर्ड और परिवहन निगम में नई भर्तियों की तैयारी
Image

यूपी बोर्ड और परिवहन निगम में नई भर्तियों की तैयारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) मुख्यालय और उसके पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों में जल्द ही 282 कनिष्ठ सहायकों की भर्ती होने जा रही है। बोर्ड में इन पदों पर सीधी भर्ती होती है। कुल 415 स्वीकृत पदों में से 105 पदों का विज्ञापन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जारी कर दिया है। वहीं, शेष 177 रिक्त पदों के लिए भी बोर्ड ने सूचना भेजी है और इन पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।

बोर्ड में इससे पहले वर्ष 2019 में 222 कनिष्ठ सहायकों की भर्ती हुई थी, जबकि 2007-08 में एससी, एसटी और विमुक्त जनजाति के रिक्त पदों के लिए विशेष चयन हुआ था।

इधर, परिवहन निगम बरेली रीजन के तहत बरेली और रुहेलखंड डिपो में भी 125 संविदा चालकों की भर्ती की जाएगी। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि बरेली डिपो में 100 और रुहेलखंड डिपो में 25 चालकों की आवश्यकता है। जिन अभ्यर्थियों के पास हैवी ड्राइविंग लाइसेंस है, वे आवेदन के पात्र हैं। यह भर्ती प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है।

Releated Posts

शराब की दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एक पेटी शराब, 5,610 रुपये, तमंचा-कारतूस, चाकू और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद अलीगढ़।…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

135 साल पुराना बैंकिंग कानून खत्म, डिजिटल रिकॉर्ड को मिलेगी कानूनी ताकत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नए कानून में बैंकिंग सबूत पेश करने की प्रक्रिया आसान; पुलिस को कुछ परिस्थितियों…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

छह साल बाद आदित्य हत्याकांड में बड़ा फैसला, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आरपी यादव समेत 14 को उम्रकैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जिला जज की अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सुनाया फैसला,दो आरोपी बरी;…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

चुनावी मोड में भाजपा, तीन राज्यों के प्रभारी बदले, विनोद तावड़े को यूपी की कमान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब और गुजरात में भी नई जिम्मेदारी, चुनावीरणनीति को धार देने…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *