• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू, 852 ग्राम पंचायतों में होगा
Image

अलीगढ़ में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू, 852 ग्राम पंचायतों में होगा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 28 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों से पहले अलीगढ़ जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। सरकार ने पंचायतों के परिसीमन (Delimitation) को लेकर आदेश जारी कर संबंधित विभागों से जानकारी मांगी है। इसी क्रम में जिला पंचायत राज विभाग ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है, जिसमें आगामी पंचायत चुनाव की रूपरेखा स्पष्ट हो गई है।

वर्ष 2021 में जिले की 867 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए गए थे, जिनमें निर्वाचित प्रधानों ने 26 मई 2021 को शपथ ली थी। इन प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 तक मान्य है। हालांकि, अब नगर निकाय क्षेत्र के विस्तार और प्रशासनिक फेरबदल के चलते जिले की पंचायतों की संख्या में बदलाव हुआ है।

नगर निगम में शामिल हुईं 15 पंचायतें

पिछले कुछ वर्षों में लोधा ब्लॉक की 12 और धनीपुर ब्लॉक की 3 ग्राम पंचायतों को नगर निगम क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है। वहीं, एक अन्य ग्राम पंचायत को नगर पंचायत में परिवर्तित कर दिया गया है। इससे कुल 15 पंचायतें अब ग्राम पंचायत नहीं रही हैं।

नई बनीं 16 ग्राम पंचायतें

इसी दौरान प्रशासन द्वारा 16 नई ग्राम पंचायतों का गठन भी किया गया है। इसका प्रस्ताव पंचायत राज विभाग द्वारा शासन को भेजा जा चुका है और इसे प्रोफार्मा में सम्मिलित किया गया है।

अब 852 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

उपरोक्त बदलावों को ध्यान में रखते हुए अब जिले में कुल 852 ग्राम पंचायतें हैं, जहां 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।

Releated Posts

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ प्रदान किया जायेगा कौशल प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रवीण योजना’ के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय में शासन…

ByByHindustan Mirror News Jul 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top