• Home
  • वाराणसी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को वाराणसी दौरे पर, 3880 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को वाराणसी दौरे पर, 3880 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 9 अप्रैल: 2025:वाराणसी,

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मेंहदीगंज में एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा स्थल से ही पीएम मोदी वाराणसी, चंदौली और गाजीपुर जिलों के लिए कुल 44 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लागत करीब 3880 करोड़ रुपये है।

पीएम मोदी वाराणसी में लगभग 2.30 घंटे रुकेंगे। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक नो फ्लाई ज़ोन घोषित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी और पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।

प्रधानमंत्री की जनसभा में करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसको देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सेना ने रिहर्सल भी किया। सेना का हेलीकॉप्टर जनसभा स्थल पर पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

प्रधानमंत्री का यह दौरा न केवल विकास परियोजनाओं की दृष्टि से अहम है, बल्कि आगामी चुनावी माहौल को देखते हुए राजनीतिक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Releated Posts

वाराणसी में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: ₹50 हजार रिश्वत लेते GST की डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : फाइल निस्तारण के बदले मांगी थी घूस, पकड़ते ही भागने की कोशिश वाराणसी। उत्तर…

ByByHindustan Mirror News Jul 16, 2026

मछली वाली तस्वीर पर सफाई-बोले—AI से बनाई गई है तस्वीर, सपा पर भड़के सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी में बोले—AI से बनाई गई है तस्वीर, लोगों को गुमराह किया जा रहा वाराणसी। बीजेपी नेता और…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

न सामान चोरी होगा, न गायब… काशी में डिजिटल लॉकर लगाएगी सरकार, निश्चिंत होकर गंगा में लगाएं डुबकी!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ वाराणसी में श्रद्धालुओं को बड़ी राहतउत्तर प्रदेश सरकार ने काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाटों…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

‘UGC का बाप’ लिखी बुलेट सीज, बिना नंबर प्लेट खड़ी थी बाइक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कैंट थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार्रवाईवाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग…

ByByHindustan Mirror News Apr 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top