• Home
  • अलीगढ
  • 5 दिसंबर को प्रकाशित होगी अनन्तिम मतदाता सूची, 15 जनवरी को अंतिम प्रकाशन
Image

5 दिसंबर को प्रकाशित होगी अनन्तिम मतदाता सूची, 15 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण की संशोधित समय सारणी जारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़, 10 अक्टूबर 2025 : जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) संजीव रंजन ने जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए संशोधित समय सारणी जारी की है। नए कार्यक्रम के तहत अब 5 दिसंबर 2025 को अनन्तिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जबकि 15 जनवरी 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा।

डीईओ संजीव रंजन ने बताया कि 13 अक्टूबर तक निर्वाचक गणना पत्रक के आधार पर परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन की हस्तलिखित पांडुलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा की जाएगी। इसके बाद 14 अक्टूबर से 24 नवम्बर तक ड्राफ्ट नामावलियों की कम्प्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार होगी। 25 नवम्बर से 4 दिसंबर तक कम्प्यूटरीकरण के बाद मतदान केन्द्रों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, वार्ड मैपिंग, डाउनलोडिंग व फोटो प्रतियां तैयार की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक अनन्तिम मतदाता सूची पर दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे। 13 से 19 दिसंबर तक सभी दावे व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके उपरांत 20 से 23 दिसंबर तक हस्तलिखित पांडुलिपियां जमा होंगी और 24 दिसंबर से 8 जनवरी तक पूरक सूचियों का कम्प्यूटरीकरण कर उन्हें मूल सूची में समाहित किया जाएगा।

अंतिम चरण में 9 से 14 जनवरी तक सभी प्रक्रियाओं के बाद मतदाता सूची की डाउनलोडिंग व फोटो प्रतियां तैयार होंगी। 15 जनवरी 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन जनसामान्य के लिए किया जाएगा।

डीईओ ने स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान सार्वजनिक अवकाश वाले दिन भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और कार्य निर्धारित समय सीमा में ही पूर्ण होगा। किसी भी परिस्थिति में समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।

Releated Posts

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *