• Home
  • Delhi
  • PPC 2026: परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 11 जनवरी तक करें आवेदन
Image

PPC 2026: परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 11 जनवरी तक करें आवेदन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नई दिल्ली। गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की ओर से परीक्षा पे चर्चा (PPC 2026) के नौवें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। छात्र, शिक्षक और अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी की जरूरत होगी। छात्र इनमें से किसी एक का उपयोग कर पंजीकरण कर सकते हैं। इस बार Digilocker के माध्यम से लॉग-इन कर आवेदन करने की सुविधा भी जोड़ी गई है, जिससे प्रक्रिया और सरल हो गई है।

पंजीकरण के लिए वेबसाइट खोलने के बाद Participate Now पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपनी श्रेणी— Student (Self Participation), Student (Participation through Teacher Login), Teacher या Parent का चयन कर “Click to Participate” पर क्लिक करें। अपना नाम और मोबाइल नंबर/ईमेल भरकर आगे की जानकारी दर्ज करते हुए फॉर्म पूरा कर सबमिट करें।

परीक्षा पे चर्चा पिछले वर्षों में भी देशभर में बेहद लोकप्रिय रहा है। वर्ष 2025 में हुए इस कार्यक्रम में ऐतिहासिक 3.53 करोड़ पंजीकरण हुए थे, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई थी। PPC 2026 का उद्देश्य छात्रों को आनंददायक शिक्षा और तनाव मुक्त परीक्षा का वातावरण प्रदान करना है।

रजिस्ट्रेशन के साथ आयोजित निबंध प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे सवाल पूछने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही दस सर्वश्रेष्ठ एग्जाम वारियर्स को पीएम आवास पर प्रधानमंत्री से मिलने का मौका भी मिलेगा। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के परीक्षा से जुड़े सवालों का जवाब देते हैं। वर्ष 2018 से शुरू हुई यह पहल अब अपने नौवें संस्करण में प्रवेश कर चुकी है।

Releated Posts

देश में मौसम की मार: दिल्ली-UP तप रहे, बिहार-झारखंड में बारिश और आंधी का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई राज्यों में तेज बारिश और…

ByByHindustan Mirror News May 20, 2026

NEET पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: पुणे में आरोपी शिवराज के RCC क्लासेस पर चला बुलडोजर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अवैध निर्माण पर पुणे नगर निगम की कार्रवाई, CBI जांच के बीच बढ़ीं मुश्किलें देशभर…

ByByHindustan Mirror News May 20, 2026

BCCI ने 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन का किया ऐलान, 1,788 मैचों की होगी क्रिकेट जंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 23 अगस्त से होगी शुरुआत, रणजी ट्रॉफी और युवा टूर्नामेंटों में बड़े बदलाव भारतीय क्रिकेट…

ByByHindustan Mirror News May 20, 2026

चार दिन काम, तीन दिन छुट्टी! नए लेबर कोड से बदल सकता है नौकरी का तरीका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 12 घंटे की शिफ्ट के साथ मिलेगा लंबा वीकेंड, कर्मचारी की सहमति होगी जरूरी नई…

ByByHindustan Mirror News May 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top