• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: आंधी-तूफान से प्रभावित परिवारों को मिली राहत, मंत्री ने बांटे मुआवजे के चेक
Image

अलीगढ़: आंधी-तूफान से प्रभावित परिवारों को मिली राहत, मंत्री ने बांटे मुआवजे के चेक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 26 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, 26 मई 2025: दैवीय आपदा से प्रभावित परिवारों को मिली राहत, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बांटे मुआवजा चेक

उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री और जनपद अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सोमवार को कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर, अलीगढ़ में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन दैवीय आपदा (आंधी, तूफान, वर्षा व ओलावृष्टि) से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी ने आपदा से प्रभावित तीन परिवारों से भेंट की, उनका हाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाते हुए सरकार द्वारा अनुमन्य आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। उन्होंने बताया कि यह सहायता राज्य सरकार की आपदा राहत नीति के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि के अनुसार दी गई है।

वितरित की गई सहायता राशि:

  • श्रीमती राकेश शर्मा पत्नी रमेश चंद्र (निवासी: बावरी मंडी कोल) – ₹4,00,000
  • श्रीमती रिंकी पत्नी सत्यपाल (निवासी: गहतोली, गंग, हारूनपुर कलां, अतरौली) – ₹4,00,000
  • श्रीमती ममता देवी पत्नी राहुल (निवासी: मादक, टप्पल, खैर) – ₹5,000

मंत्री श्री चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि, “प्रदेश सरकार हर संकट की घड़ी में आमजन के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा है कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति में पीड़ितों को त्वरित राहत दी जाए, जिससे वे अपने जीवन को दोबारा व्यवस्थित कर सकें।”

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष प्रभावित परिवारों को भी शीघ्रता से राहत राशि वितरित की जाए, और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। विशेष रूप से एडीए वित्त एवं आपदा प्रभारी अधिकारी श्री प्रमोद कुमार को निर्देश दिए गए कि वे राहत कार्यों की निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचे।

इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। उपस्थित जनसमूह ने मंत्री जी की पहल की सराहना की और सरकार द्वारा की गई सहायता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Releated Posts

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 11-7-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एएमयू में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के नए कार्यालय का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top