• Home
  • क्रिकेट
  • 2 साल पहले संन्यास, फिर भी बल्ले में वही आग: WPL ऑक्शन से पहले मेग लैनिंग का ताबड़तोड़ शतक
Image

2 साल पहले संन्यास, फिर भी बल्ले में वही आग: WPL ऑक्शन से पहले मेग लैनिंग का ताबड़तोड़ शतक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के नए सीजन से पहले जहां मेगा ऑक्शन की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग ने एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान खींच लिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट से दो साल पहले संन्यास ले चुकीं लैनिंग ने WBBL 2025 में रिकॉर्डतोड़ पारी खेलकर साबित कर दिया कि उनके बल्ले में अभी भी वही पुरानी चमक बरकरार है।

मेग लैनिंग ने मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेलते हुए सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ नॉर्थ सिडनी मैदान पर शानदार शतक जड़ा। रीस मैक्केना के साथ उनकी ओपनिंग साझेदारी ने 15.4 ओवर में ही 159 रन ठोक दिए। इस दौरान लैनिंग ने मात्र 61 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जबकि मैक्केना ने 32 गेंदों में तेज अर्धशतक जमाया।

33 वर्षीय लैनिंग यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने 74 गेंदों पर 135 रन की धुआंधार पारी खेली, जो उनके WBBL करियर का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। लैनिंग ने इस पारी में 22 चौके और 4 छक्के मिलाकर कुल 26 बाउंड्री जड़ीं, जो WBBL इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा हैं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत मेलबर्न स्टार्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 219 रन बनाए।

जवाब में सिडनी सिक्सर्स की टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई और सिर्फ 7.4 ओवर में 42 रन पर ऑलआउट हो गई। डकवर्थ-लुइस नियम के तहत मेलबर्न ने 111 रन से बड़ी जीत दर्ज की।

WPL की बात करें तो लैनिंग दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान थीं और उन्होंने लगातार तीन सीजन टीम को फाइनल तक पहुंचाया, हालांकि खिताब जीतने में नाकाम रहीं। इस बार दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया है, लेकिन हालिया प्रदर्शन देखकर साफ है कि मेगा ऑक्शन में उन पर बड़ी बोली लग सकती है।

Releated Posts

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

अजीत अगरकर का कार्यकाल क्यों नहीं बढ़ा? रोहित शर्मा विवाद से आगे भी हैं कई वजहें

BCCI और मुख्य चयनकर्ता के बीच मतभेद की चर्चा, VVS लक्ष्मण से तालमेल और खिलाड़ियों की फिटनेस भी…

ByByHindustan Mirror News Sep 20, 2026

पाकिस्तान को पांचवीं बार पटकने उतरेगी टीम इंडिया, हरमनप्रीत पर रहेंगी निगाहें

लगातार चार जीत के बाद भारत की नजर पांचवीं जीत पर, कप्तान की बल्लेबाजी फॉर्म चिंता का विषय…

ByByHindustan Mirror News Sep 5, 2026

श्रीलंका में क्रिकेट कोच की हत्या, खिलाड़ियों से विवाद के बाद गई जान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: पानी को लेकर खिलाड़ियों से हुई थी बहस, 17 वर्षीय क्रिकेटर गिरफ्तार; पुलिस जांच में…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *