• Home
  • Delhi
  • ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, या मैनेजमेंट ने लिया बड़ा फैसला?
Image

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, या मैनेजमेंट ने लिया बड़ा फैसला?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

IPL 2026 खत्म होने से पहले बड़ा ऐलान

आईपीएल 2026 सीजन खत्म होने से पहले ही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में बड़ा बदलाव देखने को मिला। टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ दी है। शुक्रवार 29 मई को फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। लखनऊ सुपर जायंट्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने बताया कि पंत ने खुद कप्तानी की जिम्मेदारी छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिसे टीम मैनेजमेंट ने तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया।

27 करोड़ में खरीदे गए थे पंत

ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में LSG ने 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद उन्हें कप्तान बनाया गया था। लेकिन लगातार दो सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। आईपीएल 2026 में लखनऊ की टीम अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही, जबकि खुद पंत का बल्ला भी खामोश रहा।

कप्तानी के दबाव में दिखे पंत

सीजन के दौरान ही ऐसी खबरें सामने आने लगी थीं कि पंत कप्तानी के दबाव में नजर आ रहे हैं। टीम के बाहर होने के बाद टॉम मूडी ने भी बयान दिया था कि कप्तानी का असर पंत के प्रदर्शन पर दिखाई दिया। उन्होंने कहा था कि टीम मैनेजमेंट सभी पहलुओं पर चर्चा करेगा और जरूरी फैसले लिए जाएंगे।

क्या खुद लिया फैसला?

हालांकि फ्रेंचाइजी का कहना है कि पंत ने खुद कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया, लेकिन क्रिकेट जगत में इस पर सवाल भी उठ रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि खराब प्रदर्शन के कारण मैनेजमेंट ने नेतृत्व परिवर्तन का दबाव बनाया होगा। मूडी के पुराने बयान भी इसी ओर इशारा करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में यह साफ नहीं है कि फैसला पूरी तरह पंत का था या फिर टीम प्रबंधन की ओर से उन्हें हटाने का संकेत दिया गया।

अब कौन बनेगा नया कप्तान?

फिलहाल LSG ने नए कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि अगले सीजन से पहले टीम बड़े बदलाव कर सकती है। फ्रेंचाइजी अब नए नेतृत्व के साथ मजबूत वापसी की तैयारी में जुट गई है।

#RishabhPant #LSG #IPL2026 #LucknowSuperGiants #IPLNews

Releated Posts

चीन ने पकड़ ली थी खुफिया टीम, डोभाल को लगा करियर खत्म हो गया

गलत नक्शों के कारण सीमा की पहचान में हुई चूक, जांच में नहीं पाए गए जिम्मेदार; तिब्बती शेरपा…

ByByHindustan Mirror News Sep 20, 2026

अजीत अगरकर का कार्यकाल क्यों नहीं बढ़ा? रोहित शर्मा विवाद से आगे भी हैं कई वजहें

BCCI और मुख्य चयनकर्ता के बीच मतभेद की चर्चा, VVS लक्ष्मण से तालमेल और खिलाड़ियों की फिटनेस भी…

ByByHindustan Mirror News Sep 20, 2026

जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में भीषण धमाका, 26 की मौत

कोहाट की ओल्ड पुलिस लाइन के पास हुआ विस्फोट, 15 पुलिसकर्मियों समेत 50 से अधिक घायल; मलबे में…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

UPI भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क की निगरानी बढ़ाएगी सरकार

MDR लागू होने की तैयारी के बीच ग्राहकों को राहत, बैंकों और UPI ऐप्स को शुल्क न थोपने…

ByByHindustan Mirror News Sep 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *