• Home
  • पटना
  • RJD नेता मदन शाह का लालू-राबड़ी आवास के बाहर कुर्ता फाड़ हाईवोल्टेज ड्रामा, बोले- “तेजस्वी बहुत घमंडी है”
Image

RJD नेता मदन शाह का लालू-राबड़ी आवास के बाहर कुर्ता फाड़ हाईवोल्टेज ड्रामा, बोले- “तेजस्वी बहुत घमंडी है”

पटना, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में टिकट बंटवारे को लेकर आरजेडी (RJD) में घमासान मचा हुआ है। मधुबन विधानसभा सीट से टिकट न मिलने पर आरजेडी नेता मदन प्रसाद शाह ने शनिवार को पटना स्थित लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर जोरदार हंगामा किया। नाराज शाह ने वहां अपना कुर्ता फाड़ लिया, जमीन पर लेटकर फूट-फूटकर रोने लगे और पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए।

मदन शाह ने दावा किया कि उन्हें मधुबन सीट से टिकट देने का आश्वासन पहले दिया गया था, लेकिन बाद में पैसे नहीं देने की वजह से टिकट काट दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे टिकट के लिए 2 करोड़ 70 लाख रुपये की डिमांड की गई थी। आरोपों के अनुसार, RJD ने यह टिकट संतोष कुशवाहा को पैसे लेकर दिया है। शाह ने कहा कि वे 1990 के दशक से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और 2020 में भी मधुबन से चुनाव लड़ चुके हैं।

हंगामे के दौरान शाह ने सांसद संजय यादव पर टिकट बेचने के आरोप लगाए और कहा कि पार्टी ने “भाजपा एजेंट” को उम्मीदवार बना दिया है। उन्होंने कहा, “मैं गरीब आदमी हूं, अपनी जमीन बेचकर पार्टी के लिए काम किया, पर पैसे न देने पर टिकट छीन लिया गया।” उन्होंने तेजस्वी यादव को “घमंडी” बताते हुए कहा कि अब वो आम कार्यकर्ताओं से मिलते भी नहीं हैं।

रोते हुए मदन शाह ने कहा कि “महागठबंधन अब सरकार नहीं बनाएगा।” उन्होंने लालू यादव को अपना गुरु बताते हुए कहा कि वे अब भी उनके प्रति सम्मान रखते हैं, लेकिन पार्टी में अब “पैसे वालों की चलती है।”

यह घटना बिहार में टिकट बंटवारे को लेकर बढ़ते असंतोष और आरजेडी के अंदरूनी विवाद को उजागर करती है।

Releated Posts

आरक्षण पर आमने-सामने चिराग-मांझी, इस्तीफे की मांग तक पहुंची मोदी कैबिनेट की तकरार

SC आरक्षण में उप-श्रेणी और क्रीमी लेयर के मुद्दे पर बढ़ा विवाद, बिहार के दलित वोटबैंक का समीकरण…

ByByHindustan Mirror News Aug 31, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पारंपरिक सीट पर प्रशांत किशोर का बड़ा उलटफेर,पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बांकीपुर से पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास, गुजरात में भाजपा और दतिया में…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

150 रुपये का विवाद बना 45 साल की कानूनी लड़ाई, 700 से अधिक पेशियां और 130 तारीखों के बाद आया फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :1981 में शुरू हुए मामले में 2026 में सुनाया गया फैसला, 75 वर्षीय दोषी को…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

पटना से बाहर शिफ्ट होंगे कोचिंग संस्थान, बनेगा आधुनिक एजुकेशन हब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : खान ग्लोबल-ज्ञान बिंदु विवाद के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला पटना। बिहार सरकार…

ByByHindustan Mirror News Jun 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *