• Home
  • Delhi
  • कैलिफोर्निया फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली, सौरभ चंद्राकर को भी धमकी
Image

कैलिफोर्निया फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली, सौरभ चंद्राकर को भी धमकी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

विदेशी धरती पर भारतीय गैंगवार लगातार बढ़ती जा रही है। ताज़ा मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का है, जहां महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के करीबी राकेश राजदेव के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी कुख्यात रोहित गोदारा गैंग ने ले ली है। यह दावा गैंग द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से किया गया है। पोस्ट में गैंगस्टरों ने सौरभ चंद्राकर और राकेश राजदेव पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को फंडिंग करना भी शामिल है।

पोस्ट में कहा गया है कि “कैलिफोर्निया में राकेश राजदेव के घर फायरिंग हमारी तरफ से करवाई गई है।” यही नहीं, गैंग ने सौरभ चंद्राकर को खुली धमकी देते हुए लिखा—“टाइम रहते सुधर जाओ वरना अंजाम बुरा होगा।” गैंग ने दावा किया कि सौरभ दुबई में दाऊद इब्राहिम के भाई से मिलता है और देशद्रोह कर रहा है। धमकी में गैंग ने लिखा—“40 गार्ड रखो या 400, मरवाने का काम हम कर देंगे।”

बताया जा रहा है कि यह पहली बार है जब किसी गैंगस्टर ने सीधे सौरभ चंद्राकर को धमकी दी है। सौरभ इस समय दुबई में है, और गैंग द्वारा दी गई धमकियों के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है। रोहित गोदारा, लॉरेस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का नेटवर्क अमेरिका, कनाडा, दुबई से लेकर फिलीपींस तक फैला बताया जाता है, जो बार-बार फायरिंग और हत्याओं को अंजाम दे रहा है।

महादेव ऐप मामले की वजह से पहले से जांच के दायरे में आए सौरभ और राकेश पर अब गैंगस्टर हमलों का खतरा भी बढ़ गया है। अमेरिकी एजेंसियां भी इस घटना की जांच में जुटी हैं।

Releated Posts

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

मौका मिला तो राहुल ने मचा दिया धमाल, 87 गेंदों में ठोका नाबाद 129

गिल-कोहली के जल्दी लौटने के बाद संभाली पारी, आखिरी ओवरों में बरसाए चौके-छक्के न्यू चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। वेस्टइंडीज…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत फिर बना हॉकी चैंपियन,जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लगातार दूसरी बार जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण, लॉस एंजेलिस ओलंपिक का टिकट भी…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *