• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में RSS प्रमुख मोहन भागवत का पांच दिवसीय प्रवास: पुराने स्वयंसेवकों से करेंगे चर्चा
Image

अलीगढ़ में RSS प्रमुख मोहन भागवत का पांच दिवसीय प्रवास: पुराने स्वयंसेवकों से करेंगे चर्चा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 16 अप्रैल: 2025,अलीगढ़

अलीगढ़, ब्रज प्रांत:
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत 14 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर ब्रज प्रांत के प्रवास पर आ रहे हैं। वे कल अलीगढ़ पहुंचेंगे और यहां पाँच दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मोहन भागवत का प्रवास सिंघापुर स्थित केशव सेवाधाम में होगा, जहां वे संघ से जुड़े गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वे शन्नोरानी सरस्वती महिला महाविद्यालय में भी रुकेंगे।

प्रवास के दौरान संघ के पुराने स्वयंसेवकों से विशेष चर्चा-वार्ता का कार्यक्रम तय किया गया है। इस बातचीत में संगठनात्मक अनुभव, वर्तमान सामाजिक चुनौतियों और संघ के आगामी कार्यों को लेकर संवाद होगा।

भागवत की सुरक्षा को देखते हुए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। प्रशासन और संघ के स्वयंसेवकों की ओर से सुरक्षा तथा कार्यक्रम संचालन की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं।

यह प्रवास न केवल संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, बल्कि इससे ब्रज प्रांत में संघ की गतिविधियों को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Releated Posts

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *