• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: अतरौली में शादी समारोह बना संग्राम, बारात लौटी, दूल्हा पहुंचा अस्पताल
Image

अलीगढ़: अतरौली में शादी समारोह बना संग्राम, बारात लौटी, दूल्हा पहुंचा अस्पताल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 29 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़ जनपद के अतरौली क्षेत्र के गांव काकजमाबाद में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना घटित हो गई। गांव के चौराहे पर एक कार की टक्कर एक बच्चे से हो गई, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे और कार चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। मामला इतना बिगड़ गया कि बारात बिना फेरे लिए ही लौट गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

जानकारी के अनुसार, काकजमाबाद निवासी सत्यपाल की बेटी गीता की शादी खुर्जा क्षेत्र के गांव महरूपुर निवासी करण सिंह से तय हुई थी। बुधवार रात करीब आठ बजे बारात धूमधाम से गांव पहुंची। दूल्हा अपनी बहन व अन्य परिजनों के साथ कार में सवार था।

गांव के चौराहे पर मोड़ने के दौरान कार की टक्कर एक बच्चे से हो गई। इस घटना को देखकर बच्चे के परिजन आक्रोशित हो उठे और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। गुस्साए लोगों ने कार को घेर लिया। विवाद बढ़ने पर कार चालक व दूल्हे करण सिंह के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की गई। कार के शीशे तोड़ दिए गए और तोड़फोड़ की गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर लड़की पक्ष के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को किसी तरह बचाकर अतरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और शादी की रस्में अधूरी रह गईं। बारात बिना फेरे लिए ही लौट गई।

Releated Posts

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ प्रदान किया जायेगा कौशल प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रवीण योजना’ के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय में शासन…

ByByHindustan Mirror News Jul 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top