• Home
  • अलीगढ
  • स्मार्ट मीटर के विरोध में सासनी गेट औद्योगिक वेलफेयर संस्थान ने विधायिका को सौंपा ज्ञापन
Image

स्मार्ट मीटर के विरोध में सासनी गेट औद्योगिक वेलफेयर संस्थान ने विधायिका को सौंपा ज्ञापन

विधायिका को सौंपा ज्ञापन, तत्काल रोक की मांग

अलीगढ़ के सासनी गेट औद्योगिक वेलफेयर संस्थान ने शहर में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों में लगातार आ रही समस्याओं और गड़बड़ियों को लेकर कड़ा विरोध जताया है। संस्थान के अध्यक्ष राजेश सरकोड़ा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शहर विधायिका श्रीमती मुक्ता संजीव राजा को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर योजना पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

पुराने मीटर लगाने की उठी मांग

अध्यक्ष राजेश सरकोड़ा और महामंत्री कौशल गौड़ ने विधायिका के माध्यम से शासन से अपील की कि जिन स्थानों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, उन्हें हटाकर पुराने पारंपरिक मीटर लगाए जाएं। उनका कहना है कि वर्तमान में स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली से लोग असंतुष्ट हैं।

विधानसभा में मुद्दा उठाने की अपील

महामंत्री मनोज काका और कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने विधायिका से आग्रह किया कि वह इस गंभीर मुद्दे को विधानसभा में उठाएं और जनता की आवाज को विद्युत मंत्री ए.के. शर्मा तक पहुंचाएं। उन्होंने स्मार्ट मीटरों के पूर्ण बहिष्कार की भी मांग की, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

ज्ञापन देने वालों में नरेश मित्तल, अनुराग शर्मा, प्रवेश गुप्ता, संजीव चौधरी, ललित गुप्ता लाइको, सौरभ मित्तल, लव वशिष्ठ, अरविंद शर्मा, अंकित गुप्ता, गौरव ब्रास, विनोद ठाकुर, गौरव अलड्राप, दीपक शर्मा, तरुण अग्रवाल, हेमंत गुप्ता और हर्षित शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

#SmartMeterIssue #AligarhNews #ElectricityProblem #PublicVoice #UPPolitics

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *