• Home
  • UP
  • पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद
Image

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़

दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला को उसकी बेटी के सामने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना का पूरा घटनाक्रम आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गया है।

जानकारी के अनुसार, रोरावर थाना क्षेत्र के निवरी मोड़ स्थित सद्दाम स्कूल के पास रहने वाली 45 वर्षीय रानी अपनी बेटी रिहाना के साथ शनिवार दोपहर करीब दो बजे कारखाने से लंच करने के लिए घर लौट रही थीं। इसी दौरान बुलेट बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश पीछे से आए और महिला पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगते ही रानी सड़क पर गिर पड़ीं और दर्द से तड़पने लगीं।

मां को बचाने के लिए बदमाशों के पीछे दौड़ी बेटी

मां को गोली लगते देख बेटी रिहाना घबरा गई। पहले उसने घायल मां को संभालने का प्रयास किया और फिर बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही रोरावर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला मलखान सिंह अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुरानी रंजिश को माना जा रहा हमले का कारण

घायल महिला की बेटी रिहाना ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है और उसी विवाद के चलते यह हमला कराया गया है। वहीं महिला के पति ने भी पूर्व में हुई चोरी को लेकर चल रहे विवाद का जिक्र करते हुए एक व्यक्ति पर घटना करवाने का आरोप लगाया है।

सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

#Aligarh #CrimeNews #UttarPradesh #CCTVFootage #PoliceInvestigation

Releated Posts

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *