• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में 5 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस
Image

अलीगढ़ में 5 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अलीगढ़, 14 अगस्त 2025।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अलीगढ़ संजीव रंजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिले की 5 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के अंतर्गत की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन दलों ने वर्ष 2019 से 2025 तक यानी पिछले 6 वर्षों में किसी भी चुनाव में भाग नहीं लिया है। साथ ही, आयोग को निर्धारित आवश्यक सूचनाएं भी उपलब्ध नहीं कराई गईं। यही कारण है कि इन पर कार्रवाई की गई है।

नोटिस प्राप्त करने वाले दलों की सूची:

  1. ब्रज पार्टी, बेसवां मोरह, अलीगढ़-मथुरा रोड, पोस्ट बेसवां, तहसील इगलास, अलीगढ़।
  2. किसान मजदूर सुरक्षा पार्टी, ग्राम खेरिया हैरत खान, तहसील गभाना, अलीगढ़।
  3. आम नागरिक पार्टी, ग्राम बौल्ला मजूपुर, पोस्ट कीरतपुर निमाना, तहसील इगलास, अलीगढ़।
  4. सर्वहित समाज सेवा पार्टी, ग्राम शाहजहांपुर बैजिना, तहसील खैर, अलीगढ़।
  5. सर्व समाज कल्याण पार्टी, ग्राम सिंघरा, पोस्ट अहमदपुर, अलीगढ़।

निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन दलों के अध्यक्ष या महासचिव को हस्ताक्षरित प्रत्यावेदन के साथ सभी आवश्यक अभिलेख 21 अगस्त 2025 तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के कार्यालय में जमा कराने होंगे। वे चाहे तो व्यक्तिगत रूप से भी उपस्थित होकर जवाब दे सकते हैं।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयसीमा में कोई प्रत्युत्तर नहीं दिया गया, तो यह माना जाएगा कि संबंधित दल के पास इस विषय में कुछ कहने को नहीं है। ऐसे में पार्टी का नाम भारत निर्वाचन आयोग की सूची से हटाने की संस्तुति की जाएगी।

यह कदम निर्वाचन आयोग द्वारा पंजीकृत राजनीतिक दलों की सक्रियता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है, जिससे चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता बनी रहे और गैर-सक्रिय दलों का पंजीकरण समाप्त किया जा सके।

Releated Posts

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 11-7-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एएमयू में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के नए कार्यालय का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top