• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी, सपा कार्यकर्ताओं में उबाल
Image

अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी, सपा कार्यकर्ताओं में उबाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 15अप्रैल: 2025,

12 अप्रैल को धमकी का वीडियो वायरल, हाईकोर्ट के वकीलों ने FIR की मांग की

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जान से मारने की धमकी दी गई है। वायरल वीडियो में धमकी देने वाले युवक ने 12 अप्रैल को गोली मारने की बात कही है। इस गंभीर मामले को लेकर सोमवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अज़्म सईद मानू, जो समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, ने अन्य अधिवक्ताओं के साथ मिलकर थाना धूमनगंज के प्रभारी को एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

वीडियो में दिखा धमकी देने वाला युवक, लखीमपुर का निवासी

अज़्म सईद मानू ने जानकारी दी कि वीडियो में धमकी देने वाला युवक अमरेंद्र प्रताप सिंह है, जो उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर वीडियो बनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को खुलेआम गोली मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सपा कार्यकर्ताओं में उबाल, लखीमपुर में भी शिकायत दर्ज

इस घटना के बाद प्रदेश भर में सपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लखीमपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने पुलिस को तहरीर सौंपकर इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सपा एक अनुशासित पार्टी है और हंगामा नहीं चाहती, लेकिन यदि पुलिस ने लापरवाही दिखाई तो कार्यकर्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन, गिरफ्तारी पर टिकी निगाहें

फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना यह होगा कि धमकी देने वाले युवक के खिलाफ पुलिस कब तक ठोस कदम उठाती है और उसे गिरफ्त में लेती है। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो वे आंदोलन की राह पकड़ सकते हैं।

Releated Posts

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

पूजा के विवाद से खूनी वारदात, चार हत्याओं के बाद कमांडो ऑपरेशन में अरविंद ढेर

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद तीन बच्चों को लेकर कमरे में हुआ था बंद, ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *